U.P. Web News
|
Mission
|
|
BJP News
|
Election
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

एसपी ने किया निरीक्षण, मातहतों को दिये दिशा निर्देश
Publised on : 06 April 2016,  Last updated Time 22:23

सीतापुर(यूपीएसएस)। पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के एसपी श्री सिंह ने मातहतों को उचित दिशा निर्देश भी दिये। उन्होंने कार्यालय के सभी अनुभाग पीआरओ सेल, डीसीआरबी, कम्प्यूटर सेल, एलआईयू, सदर पेशी, वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, शिकायत प्रकोष्ट, सम्मन सेल व महिला प्रकोष्ट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने रिकार्डो के उचित रखरखाव हेतु मातहतों को निर्देशित किया। साथ ही साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिये और अपने कार्यो को सही ढंग से करने की हिदायत दी। एसपी ने कहा कि अभिलेखों का रखरखाव समुचित ढंग से किया जाये और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। इसके किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र गंगवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह द्वारा थाना संदना व थाना मछरेहटा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाने पर साफ-सफाई रखी जायें तथा सभी रजिस्टरो को चेक किया गया और रजिस्टरो के सही रखरखाव के लिए हिदायत दी गयी। उसके उपरान्त थानो पर वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी लम्बित विवेचना का निस्तारण व एनबीडब्लू की गिरफ्तारी हेतु कडे़ निर्देश दिये गये। महिला उत्पीडन सम्बन्धी मामलो में अभियुक्तो पर गुण्डा अधिनियम की कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। लम्बित विवेचनाओ के सम्बन्ध मे शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान सम्बन्धित थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

फांसी लगाकर जान दी
सीतापुर(यूपीएसएस)। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक विक्षिप्त युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूकनापुर निवासी सियाराम केवट का बीस वर्षीय पुत्र गुडडू गांव के उत्तर नदी के किनारे कठ जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। बताते है कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नही था।
 

प्रतापगढ में दबंगों ने दलित छात्रा से किया गैंगरेप  
जनरल वीके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करे भाजपाः सुश्री मायावती मैनपुरी में कैनरा बैंक से दिन दहाड़े 20 लाख की लूट
मन्दिर परिसर में पुजारी की लाष छत से लटकती पाई गई बरिष्ठ पत्रकार सुनील छइया नहीं रहे
यूपी के बिजनौर में एनआईए अफसर की हत्या जेवर में बनेगा उप्र का तीसरा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET