U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Firing in capital: प्रधान के परिवार में खूनी संघर्ष, दो घायल
Tags: UP News, Lucknow crime news, BKT,
Publised on : 02 April 2014 Time: 22:20

लखनऊ, 02 अप्रैल । राजधानी लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाके में दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को पूर्व ग्राम प्रधान व उनके चचेरे भाईयों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

एसपी ग्रामीण सौमित्र यादव ने बताया कि बीकेटी के कुड़वा गांव में रहने वाले राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त शिवराम मिश्र और उनके भाई श्रीराम अलग-अलग मकान में रहते हैं। दोनों परिवार के बीच पुश्तैनी जमींन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह शिवराम का बेटा अरूण जैसे ही घर से निकला वैसे ही श्रीराम के बेटे अजय ने इस बात का विरोध कर दिया। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया।
शिवराम ने सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पाकर थाने से सिपाही मौके पर पहुंचे और बीच में पड़क़र झगड़े को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने आनेे के लिए कहा। इसके बाद शिवराम, उनका बेटा अरूण, विष्णु और विष्णु के दो साथी वकील अलीगंज निवासी एतैमाद और उमंग थाने पहुंच गये, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से सिर्फ अजय ही थाने पहुंचा। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने उन लोगों की बात सुनी और खुद मौके पर पहुंचकर जांच करने की बात कहते हुए दोनों पक्षों को घर चलने के लिए कहा। जिस पर वे पुलिस के साथ वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि शिवराम, उनके बेटे और अन्य लोग जैसे ही घर के पास पहुंचे, दूसरे पक्ष के अजय के दो बेटों विवेक और गोलू ने छत से लाइसेंसी असलहों से फायरिंग कर दी। उधर अजय भी जैसे ही घर पहुंचा वह भी असलाह लेकर छत पर चढ़ गया और उसने भी फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान शिवराम के बेटे वकील विष्णू का साथी एतैमाद को गोली लग गयी,जबकि उमंग भी घायल हो गया। अचानक गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग से हडक़म्प मच गया।
उधर आरोपी फायरिंग के घर से भाग गये। शिवराम और उनके परिवार के लोगों ने घायल एतैमाद और उमंग को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। एतैमाद के सीने पर छर्रे लगे थे, जबकि उमंग के हाथ में चोट लगी थी। वकील को गोली मारे जाने की बात पता चलते ही ट्रामा सेंटर में वकीलों की भीड़ लग गयी। सूचना पाकर मौके पर एसएसपी प्रवीण कुमार और सीओ बीकेटी राकेश मिश्र भी पहुंच गये। एसएसपी ने पीडि़त पक्ष की पूरी बात सुनने के बाद सीओ को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि अजय की पत्नी रेनू मिश्रा मौजूदा सभासद हैं, जबकि अजय प्रधान रह चुके हैं।

राजधानी में वकील ने गोली मारकर की खुदकुशी

लखनऊ, 02 अप्रैल। राजधानी के पारा इलाके में बुधवार को मानसिक रूप से पीडि़त वकील ने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस के मुताबिक, पारा के डिप्टीखेड़ा गांव के रहने वाले 55 वर्शीय रामखेलावन यादव पिछले तीन महीनों से मानसिक रूप से बिमार चल रहे थे। बुधवार दोपहर उनके कमरे से गोली चलने की आवाज़ सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। वह उनके कमरे की ओर दौड़े। कमरे का दरवाजा अन्दर से बंद होने के कारण उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो सभी के होश उड़ गए। वे रामखेलावन को घायलावस्था में ट्राॅमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस की मानें तो पूछताछ करने पर मृतक के लड़के सुनील यादव ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।

किसान की हत्या का खुलासा, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार
लखनऊ, 02 अप्रैल। राजधानी के मोहनलालगंजइलाके में हुई किसान अनिल सिंह की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने रची थी। हत्या को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी के किसान की पत्नी से अवैध संबंध थे। पुलिस ने किसान की पत्नी को भी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सीओ मोहनलालगंज अशोक कुमार ने बताया कि अतरौली गांव निवासी किसान अनिल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को शुरू से ही उसकी पत्नी बीना पर शक था। पूछताछ के दौरान वह खुद को निर्दाेष बता रही थी। पुलिस ने जब उसके मोबाइल फोन का विवरण खंगाला तो गांव के रहने वाले सुनील के बारे में पुलिस को पता चला। सुनील किसान को चाचा कहता था। पुलिस ने सुनील को जब हिरासत में लिया और पूछताछ की तो घटना की सारी परते खुल गयी। आरोपी ने बताया कि उसके संबंध बीना से थे। बीना और वह किसान अनिल की जमीन पर कब्जा भी करना चाहते थे। बस इसी के चलते उन लोगों ने अनिल की हत्या की साजिश रची। इसके बाद बीते 30 मार्च की रात सुनील ने अपने भाई संजय के साथ मिलकर किसान अनील सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सुनील के इस खुलासे के बाद उसके भाई संयज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने अनिल की पत्नी बीना को भी हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इण्टर की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
लखनऊ, 02 अप्रैल। हसनगंज इलाके में मंगलवार सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकली इण्टर की छात्रा का शव बुधवार सुबह घर से काफी दूर एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, आर्यकन्या इण्टर काॅलेज में पढ़ने वाली इण्टर की छात्रा अलका सिंह (17) मंगलवार सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। बुधवार सुबह उसका शव लोगों ने ठण्डी पार्क में लगे पीपल के पेड़ पर फंदे से लटकती देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों को किसी लड़की का शव मिलने की सूचना मिली तो वे भी वहां पहुंच गए। अलका का शव देख उनके होश उड़ गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृश्टया परिवार वालों से पूछताछ करने पर पड़ोस में रहने वाले युवक द्वारा लड़की को कई बार घर बुलाने का प्रकरण सामने आया है, जिस पर जांच की जा रही है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET