U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
   बरेली  
 
Home>News>Election.14>Bareilly

 
Uttar Pradesh - Bareilly
Result Declared
Candidate Party Votes
SANTOSH KUMAR GANGWAR Bharatiya Janata Party 518258
AYESHA ISLAM Samajwadi Party 277573
UMESH GAUTAM Bahujan Samaj Party 106049
PRAVEEN SINGH ARON Indian National Congress 84213
MASSARAT WARSI (PAPPU BHAI) Communist Party of India 7639
SUNIL KUMAR Aam Aadmi Party 3703
ASLAM ADVOCATE Peace Party 3338
NETRAM Independent 2038
SAYAD RASHID ALI Independent 1885
KAMAL KISHORE ENGINEER Independent 1806
MANOJ VIKAT Independent 1567
LOTAN SINGH PATEL Independent 1402
JAVED KHAN Independent 964
LAEEK AHMAD Naitik Party 719
None of the Above None of the Above 6737
Last Updated at 1:42 AM On 17/5/2014

 

गरीबों की रोटी छीनने में कागेस-सपा-बसपा बराबर के दोषी
Tags: UP News, Bareilly MP Constituency, BJP
Publised on : 07 April 2014 Time: 20:21

बरेली।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का धुआॅधार जनसम्पर्क जारी है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पूरे जोश में टोलिया बनाकर प्रातः काल से ही शहर व कैन्ट के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं को सपा, बसपा, काग्रेस द्वारा जनता के साथ किये गये धोखे को बता रही है साथ ही भाजपा की भविष्य की नीतियों से अवगत करा कर जागरूक भी कर रही है। क्षेत्रों की जनता भी समस्त महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ का जोरदार स्वागत कर रही है। इसी क्रम में आज महिला मोर्चा की कार्यकताओं ने भूड़, बानखाना, बिहारीपुर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया।
जनसम्पर्क के दौरान महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती इन्दू सेठी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव देश के लिये एतिहासिक चुनाव होगे। आज देश की महिलायें इस गरीबों की दुश्मन काग्रेस सरकार से दुखी है, और छुटकारा पाना चाहती है। श्रीमती सेठी ने कहा कि काग्रेस व उसका साथ देने वाले दल मोदी जी की लोकप्रियता से घबरा गये है कि नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बन गये तो उन दलों की गरीबों को भ्रमित कर उनके वोट लेने की राजनीति तो खत्म हो जायेगी।
जनसम्पर्क के दौरान श्रीमती सौभाग्यवती गंगवार ने कहा कि गरीबों को सताने और उनकी रोटी छीनने में काग्रेस के साथ सपा, बसपा भी बराबर के दोषी है। यह तीनों दल देश के सामने एक दूसरे के खिलाफ बोलकर नाटक करते है और जीतने के बाद यह दल उन्ही गरीबों के विरूद्ध कार्य करते है। इसका उदाहरण तो बहुत सी जगह इन्होने के एक दूसरे के विरूद्ध प्रत्याशी भी नही उतारे है या बहुत कमजोर प्रत्याशी उतारे है। समाजवादी पार्टी जो देश के सामने काग्रेस को गाली देते है वही दिल्ली में गरीब विरोधी नीतियों को बनाने वाली काग्रेस की सरकार चलाते है। राहुल और सोनिया के खिलाफ प्रत्याशी नही उतारते है। लेकिन अब जनता को यह दल और ज्यादा बेवफूक नही बना सकते ।
जनसम्पर्को के दौरान क्षेत्रवासियों ने भाजपा को पूरा समर्थन का वादा करते हुये कहा कि अबकी बार काग्रेस, सपा, बसपा को पता चल जायेंग कि गरीबों के साथ धोखा करने का क्या नतीजा होता है। काग्रेस ने साठ सालों में गरीबों को और गरब बनाया वही समाजवादी पार्टी की सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द है कि महिलाओं का घर से निकलना दुभर हो गया है, वही बहुजन समाज पार्टी तो भ्रष्टाचार और जातिवाद की राजनीति करती है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही बुरे वक्त में जनता के साथ खड़ा होकर साथ दिया है वही विभिन्न प्रदेश में सरकार रहते हुये विकास की गंगा बहाई है। अबकी बार देश में मोदी की के नेत्त्व वाली भाजपा सरकार बनाकर देश की प्रगति में योगदान के लिये हम कटिबद्ध है।
जनसम्पर्क के दौरान सुमन सरपाल, नीलम कटारिया, उषा सक्सेना, नीलम रस्तोगी, मीना गंगवार, नीतू गोस्वामी, शकुन्तला सक्सेना, सुनीता अग्रवाल, आशा, गीता, नमिता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

केन्द्र सरकार में मंत्री बनेंगे संतोष- कल्याण सिंह
Tags: UP News, Bareilly MP Constituency, BJP, Kalyan Singh
Publised on : 07 April 2014 Time: 20:13

बरेली में भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार के समर्थन में सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंहमुस्लिम समाज जागरूक नागरिक बनें वोट बंैक नहीं
बरेली, 07 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उ0प्र0 के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने आज यहाॅ अपील की कि मुस्लिम समाज केवल वोट बैक नही बने बल्कि देश के जागरूक नगारिक बनंें। उन्होने यह भी कहा कि संतोष कुमार गंगवार के जीतने पर वह केन्द्र सरकार में मंत्री अवश्य बनेंगे।
श्री कल्याण सिंह ने आज बरेली के मीरगंज के मिर्जापुर में एवं आॅवला में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि मुस्लिम वोट चाहे जिसे भी दे मगर किसी फतवे के आधार पर नही। उन्होने मौलाना बुखारी के समर्थन को लेेकर सोनिया गाॅधी को निशाने पर लेकर उनकी निन्दा की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्याण सिंह ने आरोप लगाते हुये कहा कि सोनियाॅ गांधी दिल्ली के मौलाना बुखारी से भंेट कर उनसे कहा कि उनका पुत्र राहुल गाॅधी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन पा रहा है अतः मौलाना बुखारी मुस्लिमों को कांगे्रस के पक्ष में फतवा जारी करें। उन्हांेनंे कहा कि मैं यह बात सभी मुस्लिम भाईयो ंसे कहना चाहता हूं कि मुस्लिम देश के जागरूक नागरिकों की तरह वोट करें किसी फतवे के आधार पर नहीं। क्यांेकि देश में यह सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं अपितु व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है। श्री कल्याण सिंह ने गांव की तरक्की के बारे में कहा कि गाॅव में अगर आठ चीजों पर कार्य किया जाये तो गांवों की तरक्की निश्चित है। उन्होने आगे बोलते हुये कहा सड़क, सिचाई, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ, सुरक्षा, स्वरोजगार और स्वावलम्बन कार्य हो जाये तो इससे जहाॅ गाॅव का विकास होगा साथ ही शहरों का भी विकास सुनिश्चित होगा।
मीरगंज के मिर्जापुर की जनसभा में भारी भीड़ जुटने पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि यहाॅ से संतोष कुमार गंगवार को भारी विजय मिलेगी। संतोष कुमार गंगवार जीतने के बाद केवल सांसद ही नही बनेंग बल्कि केन्द्र में उनका मंत्री पद भी पक्का होगा।उनहोने 17 अप्रैल को चुनाव वाले दिन सारे काम बंद रखकर अपने व परिवार के वोट भाजपा के पक्ष में डलवाने की अपील की। उन्होने कहा कि इस समय सोनिया, मुलायम, माया और केजरीवाल इकट्ठे होगये है सभी की लड़ाई सिर्फ भाजपा से है क्योकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रवाद की बात कहती और करती है। उन्होने तुष्टिकरण का मृद्दा भी उठाया साथ ही जनता से सावधान रहने की अपील करते हुये कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले जनता का हक मारकर आने वाले पीढ़ियों को अंधेरे में ढकेलना चाहते है। वह 18 प्रतिशत आरक्षण की बात कर रहे है जबकि सुप्रीमकोर्ट के अनुसार देश में 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नही हो सकता है इसलिये अगर तुष्टिकरण करने वाले दल आरक्षण करेंगे तब हक किसका काटेंगे। कल्याण सिंह ने अल्पसंख्यक आरक्षण के मुद्दें को छेड़ कर मीरगंज व आॅवला की ओ0 बी0 सी0 बाहुल्य क्षेत्र में उनका दिल छूने की कोशिश की।
इस अवसर पर 25 बरेली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज देश में सभी की निगाह नरेन्द्र मोदी पर लगी हुई है तथा सभी चाहते हैं कि वह प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हों। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की हवा चल रही है। हमें किसी के भी बहकावे में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले दिनों नरेन्द्र मोदी के आने पर प्रशासन ने जानबूझकर देरी कराई थी उसी तरह कल्याण सिंह के दौरे में भी व्यवधान डालकर विलम्ब कराया गया। उन्होंने तपती धूप में इतनी भीड़ आने पर सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बोलते हुए बरेली नगर के भाजपा विधायक डाॅ0 अरुण कुमार ने कहा कि आज देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। जनता की निगाह देश में भाजपा सरकार की ओर लगी हुई है तथा उसने मन बना लिया है कि भाजपा को ही वोट देना है। भारत भूषण शील ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। विदेश में भी हमारी साख घट रही है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के आने पर देश की जहां साख बढ़ेगी वहीं देश की सीमाओं की ओर भी लोग नजर नहीं उठा पाएंगे।
पूर्व विधायक छत्रपाल गंगवार ने कहा कि आज गन्ना किसानों की दुर्दशा है। उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं है। न तो उन्हें गन्ने का उचित दाम मिल रहा है और न ही गन्ना पैदावार बढ़ाने में सरकार कोई मदद कर रही है। मनोहर देवी सक्सेना ने कहा कि कल्याण सिंह के समय में उत्तर प्रदेश में स्वच्छ प्रशासन दिया गया था। आज नरेन्द्र मोदी जी देश में स्वच्छ प्रशासन देने में सक्षम हैं। महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्दु शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तब बाबू जी ने इस क्षेत्र के लोगों का काफी साथ दिया। इस क्षेत्र के लोगों ने संतोष जी का भी काफी साथ दिया है तथा मुझे उम्मीद है कि इस बार लोग संतोष जी को भारी मतों से जिताकर संसद में भेजेंगे।
जिला महामंत्री श्री वीरेन्द्र गंगवार वीरू ने कहा कि अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दे अपनी बुद्धि विवेक से मतदाता अपने मत का प्रयाग करे।रैली के दौरान काग्रेस से कुवर महीपाल सिंह, कु0 नरेन्द्र प्रताप सिंह, अतुल त्रिवेदी, बसपा से फूल चन्द्र सागर, बसपा से वीरपाल मौर्य सहित कई लोगो ने सदस्यता ग्रहण की।सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने की जबकि मंच पर पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, डाॅ0 डी0 सी0 वर्मा, तेजेश्वरी सिंह, हुलासी राम, वीरेन्द्र सिंह वीरू आदि भी मौजूद रहे। इससे पूर्व कल्याण सिंह ने आंवला मेें भी भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

मुस्लिम समाज ने दिया संतोष को समर्थन

बरेली 07 अप्रैल। आज शहर में हजरत बहादुर शाह वली स्मृति सेवा समिति, आजमनगर के कोषाध्यक्ष आजी नाजिम ने एक बैठक में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सर्व-सम्मति से भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार का समर्थन करने की अपील की। समिति के सचिव अनीस कुरैशी ने कहा कि पूर्व मंत्री संतोष गंगवार के कार्यकाल में कभी बरेली में सांप्रदायिक तनाव नहीं हुआ। इस बैठक में हाशिम कुरैशी, जाकिर हुसैन, शाहनवाज कादरी, नदीम कुरैशी, फहीम कुरैशी, चीना भाई, गुड्डू भाई, नईम मियां, जावेद मियां, सरताज आलम, फैजान कुरैशी, मोईन खां, सलीम खां, जावेद खां आदि मौजूद रहे तथा सभी ने संतोष गंगवार को समर्थन देने की बात कही।
इसके अलावा बसपा ब्राह्मण सभा बरेली के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी श्री विजय सागर ने आज अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मीरगंज में कल्याण सिंह की जनसभा के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्दु शर्मा ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
 

Notification: 19.03.2014
Nomination: 19-26 March 14
Withdrawal: 29.03.2014
Polling: 17.04.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

Congress: Praveen Singh Aroon
Bharatiya Janata Party: Santosh Gangwar
Bahujan Samaj Party: Umesh Gautam
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET