U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों-मजदूरों का जिक्र नहीः अखिलेश
Tags: Akhilesh Yadav, Hajipur Bihar, Lavli Anand, Veer Chand Paswan
Publised on : 07 April 2014  Time 19:09
 

हाजीपुर, 07 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में किसानों और मजदूरों को जगह नहीं दिए जाने का सोमवार को आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश में सपा सरकार की उपलब्धियों को देश में लागू किए जाने का वादा किया।
हाजीपुर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार बीर चंद पासवान के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में किसान और मजदूर को स्थान नहीं दिया गया है, जो कि समाज का एक बडा वर्ग है और उसमें केवल औद्योगिक घरानों की समस्याओं के निदान का वादा किया गया है।’ अखिलेश ने सपा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को किसानों का असली प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने चायवाला :नरेंद्र मोदी: को पराजित करने के लिए वाराणसी से चौरसिया :पान का कारोबार करने वाले: को उम्मीदवार बनाया है। वाराणसी और पडोसी बिहार में चाय से अधिक पान अधिक प्रचलित है।दो सालों की कम अवधि वाले उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने उसे देश के अन्य भागों में लागू किए जाने वादा किया।इससे पूर्व बिहार के शिवहर संसदीय सीट से सपा उम्मीदवार लवली आनंद तथा मुंगेर से अपनी पार्टी के प्रत्याशी रामबदन राय के पक्ष में रैलियों को संबोधित किया।

Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET