U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मुलायम, जोषी व उमा समेत 71 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Tags: Nomination, Mulayam Singh, Dr Murli Manohar Joshi
Publised on : 04 April 2014  Time 21:08
 

लखनऊ, 04 अप्रैल। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. मुरली मनोहर जोशी व मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री और उप्र से भाजपा विधायक उमा भारती समेत 71 प्रत्याषियों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।
मुलायम ने मैनपुरी, मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर और उमा भारती ने झांसी से नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रदेष के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को 71 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। तीसरे चरण के लिए अब तक 162 नामांकन हो चुके हैं। चैथे चरण के लिए शुक्रवार को 44 नामांकन हुए जिसके बाद इस चरण के लिए नामांकन करने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है।
तीसरे चरण के लिए हाथरस से 3, मथुरा से 9, आगरा से 8, फतेहपुर सीकरी से 11, फिरोजाबाद से 8, मैनपुरी से 2, एटा से 4, फर्रूखाबाद से 5, इटावा से 6, कन्नौज से 10 तथा अकबरपुर से 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इस प्रकार आज कुल 71 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल हुए हंै। अब तक 162 प्रत्याशियों ने इस चरण में नामांकन दाखिल किया है।
चैथे चरण के लिए आज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र धौरहरा से 5 सीतापुर से 2, मिश्रिख से 1, उन्नाव से 2, मोहनलालगंज से 2, लखनऊ से 7, रायबरेली से 4, कानपुर से 7, जालौन से 1, झॉसी से 2, हमीरपुर से 2, बॉदा से 2, फतेहपुर से 5, तथा बाराबंकी से 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इस प्रकार चैथे चरण के लिए आज 44 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद आज तक कुल नामांकन संख्या 64 हो गयी है। इसके अलावा उन्नाव विधान सभा उपचुनाव के लिए 2 और फतेहपुर विधान सभा उपचुनाव के लिए 3 प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल किया है।

     
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET