लखीमपुर
खीरी,
09 दिसम्बर
2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)।संदिग्ध
परिस्थिति मे महिला का घर के अन्दर लटकता
मिला शव। थाना गोला क्षेत्र के गांव खमहौल
निवासी गया दीन की जुली का विवाह करीब आठ
वर्ष पूर्व थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव
बेलहारी निवासी रिंकू पुत्र घनश्याम वर्मा
के साथ हुआ था जिसमे अपनी हैसियत के
मुताबिक सब सामान दिया था।
लेकिन
ससुराली जन दिये गये दान दहेज से सन्तुष्ट
नही थे। जिसके चलते कई सालो से पति ने
मायके नही भेजा था। और पत्नी के साथ आये
दिन मार पीट करते थे। परिजनो ने लड़की का
पीट पीट कर मार कर लटकाने का आरोप लगाया
है। उधर तहरीर मिलते ही चैकी सिकन्दाराबाद
चैकी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर
पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया
है।उधर ऐस ओ नीमगांव ने बताया कि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा
पंजीकृत किया जाएगा ।
जहरखुरानों का शिकार हुआ युवक
भाजयुमो नेता ने अस्पताल में कराया भर्ती
लखीमपुर खीरी। बरेली का एक युवक जहरखुरानों
का शिकार हो गया। युवक को बेहोशी हालत में
नगर की मालगोदाम रोड पर पड़ा देखा गया।
सूचना पर पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा
के जिला मंत्री एवं विधानसभा प्रभारी
उदयवीर सिंह ने युवक को सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। बीती
देर शाम एक युवक नगर की मालगोदाम रोड पर
बेहोशी हालत में पड़ा हुआ था। आस-पास के
लोगों ने मामले की सूचना उदयवीर सिंह को
दी। सूचना पर पहुंचे भाजयुमो जिला मंत्री
ने युवक को बेहोशी हालत में सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां उसका
इलाज शुरू कर दिया गया है। जानकारी देते
हुए भाजपा नेता ने बताया कि युवक के पास
से कुछ कागज मिले हैं, जिनके माध्यम से पता
चला है किवह बरेली के ग्राम पचपेड़ा का रहने
वाला है। इसके अलावा उसकी जेब से रोडवेज
बस के दो टिकट भी प्राप्त हुए हैं, जिसमें
एक टिकट बरेली से पीलीभीत और दूसरा
पीलीभीत से पूरनपुर का था। अनुमान लगाया
जा रहा है कि रास्ते में जहरखुरानों ने उसे
अपना शिकार बनाया होगा, जिससे बेहोशी की
हालत में वह अपने गन्तव्य स्थान पर नहीं
उतर सका और पलिया आ गया। उन्होंने बताया
कि फिलहाल युवक की हालत में सुधार है।
तालाब
के गड्ढे में गिरा युवक रात भर बाइक के
नीचे दबा रहा
मोहम्मदी खीरी। बीती रात ग्राम मझिगवां जा
रहा एक युवक बाइक सहित तालाब के गड्ढे में
गिर गया। सुबह बेहोशी की अवस्था में रात
भर बाइक के नीचे दबा रहा जिससे कडाके की
सर्दी के चलते उसकी मौत हो गई। सुबह सूचना
पर पहुंची पुलिस नें शव कब्जे में ले लिया
है। युवक की पत्नी ग्राम करौंदा में
अध्यापक है।क्षेत्र के ग्राम बौधी निवासी
सुबोध शर्मा पुत्र राजिन्दर शर्मा रात 10
बजे अपनी पत्नी मंजू शर्मा के पास ग्राम
मझिगवां जा रहा था। ग्राम भेडिया पोखनापुर
के पास उसकी बाइक गड्ढे में जा गिरी जिससे
वह बाइक के नीचे दबकर बेहोश हो गया। रात
भर युवक वही पडा रहा जिससे सर्दी में उसकी
मौत हो गई। सुबह जब लोगों नें देखा तब
पुलिस को सूचित किया। तत्काल चैकी इंचार्ज
रेहरिया पारसनाथ यादव वहां पहुंचे तथा
युवक की शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों
को सूचना दी। सुबोध की मौत से परिजनों का
रो रोकर बुरा हाल है।
शहर
में महिला से 40 हजार की लूट
लखीमपुर खीरी। शहर के खीरी रोड पर भीड़भाड़
वाले इलाके में एक महिला से बदमाशों ने 40
हजार रूपये से भरा बैग लूट लिया। महिला
चिल्लाती रही और बाइक सवार बदमाश फराटा
भरते हुए निकल गये। मोहल्ला महाराजनगर में
रहने वाली महिला जाकिरा शाम को अपने घर जा
रही थी। खीरी रोड पर महिला पहुँची कि तभी
पीछे से आयें बाइक सवार बदमाशों ने पर्स
छीन लिया। महिला चिल्लाती रही और बदमाश
पर्स लेकर फरार हो गये। भीड़ भाड़ वाले इलाके
में हुई लूट से सनसनी फैल गयी। महिला ने
बताया कि उसकी पर्स में 40 हजार रूपये नकद,
मोबाइल और कुछ जेवर रखे थे। यह पैसे वह
अपने किसी परिचित के आॅपरेशन के लिये ले
जा रही थी। महिला ने पुलिस को तहरीर दी
है। सरेशाम लूट से लोगों में दहशत व्याप्त
है।