U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

भाजपा नेता के काफिले पर एके-47 से हमला, छह घायल
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Muradnagar
Publised on : 11 Augast 2016,  Last updated Time 20:45

BJP Leader Brijpal Tevatia, भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतियामुरादनगर, 11 अगस्त 2016 । ( उ.प्र.समाचार सेवा)। भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया के काफिले पर यहां देर शाम अज्ञात बदमाशों ने एके-47 रायफलों और पिस्टलों से हमला किया। हमले में भाजपा नेता तेवतिया, उनका गनर समेत छह लोग घायल हुए हैं। हमले के दौरान करीब 100 राउण्ड फायरिंग हुई। काफिले पर दो फार्च्यनूर कारों में सवार बदमाशों ने हमला किया। हमले में घायल भाजपा नेता को गंभीर हालत मे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उनके समर्थक गाजियाबाद के चिकित्सालय में भर्ती हैं। भाजाप नेता की हालत नाजुक बनी हुई है। हमले के बाद पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर ली है किन्तु हमलावर उत्तराखण्ड के नम्बरों की कारों से मेरठ की ओर भाग गए हैं। उधर लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था और आईजी एसटीएफ दिल्ली के रवाना हुए हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया आज मुरादनगर क्षेत्र में जनसम्पर्क के लिए गए थे। शाम को वापस लौटते समय रावली-सुराना मार्ग पर एक्सचेंज के पास करीब आठ बजे उनके  सामने से आयी दो फार्च्यूनर कारों में सवार लोगों ने तेवतिया के काफिले को घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग से भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद इनके गनर ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से करीब 100 राउण्ड फायरिंग हुई। हमले में भाजपा नेता तेवतिया, इन्द्रपाल, मुकम मलिक, विपिन, अशोक, रामपाल घायल हुए हैं।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET