अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख के नजदीक पहुंची, भारत में बढ़े 7 हजार दो सौ संक्रमित
#Corona Crises in India
नई दिल्ली, 24 मई 2020> (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। कोरोना के कहर ने जहां दुनिया के सबसे ताकवर देश अमेरिका में मृतक संख्या को एक लाख के नजदीक पहुंचा दिया है। वहीं, भारत में बीते चौबीस घंटों में संक्रमण की रफ्तार और अधिक तेज हो गई है। देश में पिछले चौबीस घंटों में 7290 संक्रमित बढ़े हैं। यह अभी तक की सबसे ज्यादा वृद्धि है। पिछले तीन दिन से संक्रमितों की संख्या छह हजार प्रतिदिन बढ़ रही थी किन्तु अब सात हजार की वृद्धि हुई है जोकि चिंताजनक है। जबकि अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 16 लाख 76 हजार 498 हो गई है और मृतक संख्या 99 हजार 88 हो गई। यह एक लाख से नौ सौ अठारह ही कम है।
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में संक्रमित संख्या पचास हजार को पार कर गई है। यहां अब कुल संक्रमित 50231 हैं,जबकि 1635 लोगों की जान चली गई है। तमिलनाडु में संक्रमित 16277 हैं और मृतक संख्या 106 है। गुजरात में संक्रमित 14063 है तथा मृतक संख्या 838 है, जबकि दिल्ली में 13418 संक्रमित हैं और मृतक संख्या 236 है।
उत्तर प्रदेश में संक्रमण की गति केवल प्रवासी श्रमिकों के कारण बढ़ रही है। यहां जो भी नए केस मिल रहे हैं वे अधिकांशत प्रवासियों से जुड़े हैं जोकि गुजरात महाराष्ट्र और दिल्ली से आये हैं। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में 288 नए संक्रमिथ मिले हैं और 11लोगों की मृत्यु हुई है। अब प्रदेश में कुल संक्रमित 6305 हैं और मृतकों की सख्या 166 है। इस तरह देखा जआए तो यूपी स्थिति कआफी अचअछी हऐ।
,
»