औरैया में भीषण सड़क हादसाः 24 श्रमिकों की मृत्यु, चालीस घायल
औरैया , 16 मई 2020
( U.P.Samachar Sewa) > दिल्ली-कानपुर मार्ग पर मजदूरों से भरी डीसीएम और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में 24 प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु हो गई है, जबकि हादसे में 40 से अधिक लोग गभीर रुप से घायल हुए हैं। इन्हें सैफई मेडिकल इंस्टीट्यूट और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से एक डीसीएम में सवार होकर मध्यप्रदेश के श्रमिक अपने घरों को जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली मार्ग पर एक ढावे पर उन्होंने चाय पीने के लिए डीसीएम को रुकवाया। इसी दौरान पीछे से आ रहे चूना लदे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। चूना लदे
ट्रक में भी लगभग साठ श्रमिक सवार थे। टक्कर से ट्रक पलट गया। इससे दोनों वाहनों में सवार लोग चपेट में आ गए। ट्रक राजस्थान से चूना लेकर झारखण्ड जा रहा था। दुर्घटना में 24 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर से घायल हुए हैं। इन्हें सैफई चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं कुछ घायलों को औरैया
जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र और और मण्डलायुक्त कानपुर मौके पर पहुंचे हैं। तत्काल राहत कार्य शुरु किये गए हैं। ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मसीन का भी सहारा लेना पडा। जबकि आसपास के ग्रामीण और संबंधित थाने की
पुलिस ने लोगों को ट्रकों के मलवे के नीचे से निकलवाया।
उधर राजधानी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात ने श्रमिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायें। |