|
|
|
|
|
|
|
|
|
Election

 

Photo feature
 
Entertainment
 
Kaitrina Kaif
 
Aisvarya Rai
 
Anuska Sarma
 
Namitha
 
Special
 
Photo News
 
Health
 
History
 
Assambly
 
Education
 
Gov. Data

 

देश में संक्रमितों की सख्या तीन लाख से अधिक हुई, चौबीस घंटों में बढ़े 10710 केस, महाराष्ट्र में एक लाख से अधिक संक्रमित

#Corona Crises in India #UP Samachar Sewa, #UP News, #कोरोना की स्थिति, विश्व, भारत, लखनऊ

नई दिल्ली, 13 जून 2020> (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)। पिछले चौबीस घटों मे 10710 संक्रमितों के बढ़ने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 308993 हो गई है। देश में बढ़ रहे संक्रमण के चलते पहले ही भारत दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमण वाले देशों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच चुका है। जबकि मृतक संख्या 8884 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र राज्य देश मे सबसे ज्यादा संक्रमण वाला राज्य बना हुआ है यहां बीते चौबीस घंटों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई है। अब महाराष्ट्र में कुल संक्रमित संख्या 101141 हो गई है। यहां अभीतक कुल 3717 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु सर्वाधिक संक्रमण वाला राज्य बना हुआ है जहां कुल संक्रमितों की संख्या 40698, दिल्ली में 36824, गुजरात में 22527, राजस्थान में 12068, मध्य प्रदेश में 10443 तथा पश्चिम बंगाल में 10244 हो गई है। अन्य राज्य दस हजार ने नीचे वाले हैं।

विश्व मे अमेरिका में सर्वाधिक संक्रमण

विश्व में अमेरिका सर्वाधिक संक्रमण वाले देशों की सूची में पहले नंबर पर है। यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 2116922 है। इसके बाद ब्राजील 829902, रूस 511483 तथा इसके बाद भारत का नंबर है।

उत्तर प्रदेश में संख्या 12 हजार से अधिक

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या अब 12 हजार से अधिक हो गई है। यहां बीते चौबीस घंटों में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12616 हो गई जबकि मृतक संख्या 365 हो गई। सबसे ज्यादा संक्रमित गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में मिले हैं। यहां चौबीस घंटों में 76 नए केस मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर कानपुर नगर है जहां 32 केस मिले। गाजियाबाद में 27 नए मामले सामने आये हैं। वहीं आगरा में दस केस मिले हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या अभी भी आगरा में ही है यहां कुल संक्रमितों की सख्या 1009 हे जबकि इसके बाद गौतमबुद्ध गनर है जहां कुल संक्रमित 864 हैं।

आगरा में सबसे ज्यादा 60 लोगों की अभी तक मृत्यु

प्रदेश में सर्वाधिक मृत्यु दर का आकड़ा आगरा का है। यहां अभी तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है। मेरठ दूसूरे नबर पर है जहां 47 लोगों की मौत हुई है वहीं गौतमबुद्ध नगर में 10, कानपुर गनर में 25 तथा गाजियाबाद में 19 लोगों की मौत हुई है। फिरोजाबाद और अलीगढ़ में भी 19-19 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुरादाबाद में 13 और बस्ती में 11 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई हैं।

उत्तराखण्ड में संक्रमित संख्या 1724

पड़ोसी राज्य उत्तराखण्ड मे सक्रमितों की सख्या अब 1724 है जबकि मृतक संख्या 21 है। हालांकि अन्य हिमालयी राज्यों के मुकाबले यहां संक्रमण काफी कम है। सबसे ज्याा मामले यहां राजधानी देहरादून में ही मिले हैं।यहां कुल संक्रमितों की संख्या 447 हे जबकि अभी तक 15 लोगों की मौत भी हुई है। इसके बाद नैनीताल में 334, टिहरी में 257,  हरिद्वार में 176  तथा ऊधमसिंह नगर 104 संक्रमित केस हैं।

राजधानी में 15 नए केस मिले

राजधानी लखनऊ में 15 नए केस मिले हैं तथा कुल संक्रमितों की संख्या 523 हो गई है। जबकि अभी तक सात लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

   अमेरिका  भारत  उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तराखण्ड  देहरादून विश्व
12.06.2020              
संक्रमित> 2116922 308993 12616 523 1724 447 7739424
मृतक > 116825 8884 365 07 21 15 428336
11.06.2020             7597347
संक्रमित> 2079701 298283          
मृतक >              
11.06.2020              
संक्रमित> 2066401 286579 11610   1562   7458921
मृतक > 115130 8102 321   15   419020
10.06.2020              
संक्रमित>   276583 11335 480      
मृतक >   7745 301        
04.06.2020              
संक्रमित> 1912999 217379 9237 416     6647305
मृतक > 109710 6233 250 05     390453
03.06.2020              
संक्रमित> 1892425 207615 8880 413 1093 287 6519181
मृतक > 108635 5815 248 05 09   384839
02.06.2020              
संक्रमित> 1866727 198706 8729 398     6428503
मृतक > 107426 5598 234 05     379568
01.06.2020              
संक्रमित> 1842883 192174 8361 396     6315908
मृतक > 106323 5513 227 05     374955

> Corona Infection data up 31 May 20

 

 
»
Lord Budha  
»
 About Us  
»
U.P.Police  
»
Tour & Travels  
»
Relationship  
 
»
Rural  
»
 News Inbox  
»
Photo Gallery  
»
Video  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
 Find Job  
»
Our Team  
»
Links  
»
Sitemap  
 
»
Blogs & Blogers  
»
 Press,Media  
»
Facebook Activities  
»
Art & Culture  

»

Sitemap  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET

 

Send mail to upsamacharseva@gmail.com with questions or comments about this web site.
Copyright © 2019 U.P WEB NEWS
Last modified: 06/05/20