|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे, घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल, शहीदों के आश्रितों को मिलेगे एक-एक करोड़

विकरू मुठभेड़ में मारे गए पुलिसजनों के परिवारों को असाधारण पेंशन

 उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Tags: Kanpur City, CM Yogi Adityanath, special pension, One crore Rs for martyrs family
Publised on : 2020:07:03       Time 20:11           Last  Update on  : 2020:07:03      Time 20:11

कानपुर , 03 जुलाई 2020 (उप्रससे)। बिकरु गांव में विकास दुबे गैग के साथ हुई मुठभेड़ मे आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर का दौरा किया। योगी सीधे रीजेंसी चिकित्सालय पहुंचे जहां घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में घोषणा की कि शहीद पुलिसजनों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये की नकद सहायता प्रदान की जाएगी, तथा आश्रित को असाधारण पेंशन तथा सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

ज्ञातव्य है कि बीती रात शातिर अपराधी विकास दुवे को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला हो गया। इसमें एक सीओ, एक एसओ , एक उपनिरीक्षक तथा पांच कांस्टेबिल शहीद हो गए। जबकि एक होमगार्ड समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना से पूरे प्रदेश में तहलका मच गया। घटना के बाद मौके पर डीजीपी हितेश चन्द्र अवस्थी, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार कानपुर पहुंच गए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोपहर बाद कानपुर पहुंचे।

मुख्यमत्री ने कानपुर पुलिस लाइन पहुंच कर शहीद पुलिसकर्मियों के पार्थिव शवों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्रांजलि दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मिलकर उन्हे भी ढाढस बंधाया। इसके बाद वे रीजेंसी अस्पताल भी गए। यहां घायल पुलिसकर्मियों को देखा तथा उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने घोषणा की कि शहीदों के परिजनों को एक एक करोड़ की सहायता दी जाएगी। सभी के आश्रितों को असाधारण पेंशन तथा सरकारी नौकरी बी दी जाएगी।

News Source: Sarvesh Kumar Singh/UP Samachar Sewa/ UP Web News

Summary: UP CM Yogi Adityanath has announced one crore ex-gratia for 8 families of Police personnel who killed in encounter with gang of Vikas Dubey

कानपुर में दूसरी मुठभेड़ में पुलिस ने विकास के मामा समेत दो बदमाशों को मार गिराया, तीन घायल
कानपुर में डीएसपी, एसओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 6 घायल, बदमाश को पकड़ने गई थी पुलिस टीम

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET