U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मध्यप्रदेश को नगरीय प्रशासन एवं विकास क्षेत्र में राष्ट्रीय सराहना
Tags: National, MP, Bhopal, Jabalpur
Publised on : 29 May 2014  Time 20:21

 

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की अध्यक्षता में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बताया गया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नवाचारी गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। ऑटोमेटेड बिल्डिंग प्लान एप्रूवल सिस्टम के लिये मध्यप्रदेश को भारत सरकार ई-गवर्नेंस नेशनल अवॉर्ड मिला है।
शहरी स्वच्छता के लिये विशेष कार्य करने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को नेशनल अर्बन वाटर अवॉर्ड मिला है। शहर आकल्पन और क्षेत्रीय नियोजन के लिए भी विभाग को हडको द्वारा पुरस्कृत किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की भी समीक्षा की।बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव वित्त अजयनाथ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET