U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  डीएम जौनपुर के आवास परिसर में अज्ञात शव
Tags: Jaunpur
Publised on : 25 May 2014  Time 19:33

 

 

जौनपुर। जिलाधिकारी आवास परिसर में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला जिसकी जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया और जांच- पड़ताल में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जौनपुर का बंगला दीवानी न्यायालय के सामने है जिनको सुरक्षा की दृष्टि से दो चहारदीवारी से कवर किया गया है। इन दोनों दीवारों के बीच रविवार को दिन में लगभग 11 बजे एक नग्न धड़ंग युवक का शव दिखायी पड़ा। बंगले के एक कर्मचारी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी सुहास एलवाई को दिया। सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेजने के बाद युवक की शिनाख्त करने और यह पता करने में जुट गयी कि बंगले में यह कैसे घुसा? फिलहाल इस मामले पर अभी तक जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुये हैं।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET