U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  मुलायम के बयान से बढ़ीं बलात्कार की घटनाएंःजयंत चौधरी
Tags: Jayant Chaudhary RLD Leader Muzaffarnagar
Publised on : 11 June 2014  Time 13:40

 

 

मुजफ्फरनगर। मुलायम सिंह के लडकों से गलती होने के बयान के बाद ही
प्रदेश में बलात्कार और गैंगरेप जैसी घटनाएं बढी है। जयन्त चैधरी ने
कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। लोगों का
पुलिस और प्रशासन से विश्वास उठ रहा है। उक्त बाते जनपद में पीडित
परिवारों के बीच पहुंचने रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयन्त चैधरी ने
कही।
जयन्त चैधरी ने कहा कि जब से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम
सिंह यादव ने लडकों से गलती होने का बयान दिया था तब से ही प्रदेश में
बलात्कार और गैंगरेप जैसी घटनाएं बढी है। मुजफ्फरनगर जिले के थाना
शाहपुर क्षेत्र में गत दिनों हुई गैंगरेप की शर्मनाक घटना के बाद पीडित
परिवारों से मिलने गांव दुल्हैरा और कुरथल में पहुंचे थे। उन्होंने
कहा कि शाहपुर में गैंगरेप की घटना निन्दनीय है। आरोपियों के विरूद्ध
कठोर कार्यवाही होनी चाहिए। जिन पुलिसकर्मियों ने मामले को दबाने का
प्रयास किया उनके खिलाफ भी कठोर धाराओं मंे मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने गांव कुरथल में युवती की हत्या पर भी दुख व्यक्त किया। जयन्त
चैधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
लोगों का पुलिस और प्रशासन से विश्वास उठ रहा है।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET