लखनऊ,
03 जून।
केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज
मंत्री गोपीनाथ मुण्डे के निधन का समाचार
मिलने पर उत्तर प्रदेश में भी शोक की लहर
दौड़ गई। मुण्डे के निधन पर उत्तर प्रदेश
के राज्यपाल बीएल जोशी, मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी के
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने
शोक व्यक्त किया है।
केन्द्रीय मंत्री
के मंगलवार सुबह नई दिल्ली में सड़क
दुर्घटना मे निधन का समाचार मिलते ही भाजपा
कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें
श्रद्रांजलि अर्पित की गई। पार्टी के अन्य
नेताओं ने भी मुण्डे के निधन को अपूर्णीय
क्षति बताया है।
|