U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

बेहतर होगी प्रदेश की क़ानून व्यवस्था: धर्मेन्द्र यादव
Tags: Badaun, Dharmendra Yadav, MP, UP 100
Publised on : Last Updated on: 16 december 2016 , Time 23.34

बदायूँ 16 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना यूपी 100 सेवा जनपद में गुरूवार को शुरू हो गई है। सांसद धर्मेंन्द्र यादव और प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने संयुक्त रूप से वाहन चालकों को चाबी सौंपते हुए हरी झण्डी दिखाकर 60 गाड़ियों को रवाना किया। उन्हांने श्रम विभाग में पंजीकृत 789 श्रमिकों को साईकिलें भी वितरित कीं।
पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित भव्य समारोह में अवाम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यूपी 100 सेवा शुरू होने से उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा अपराधां में कमी आएगी। उन्होंने प्रदेश भर में यह सेवा शुरू करने पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 3200 गाड़ियाँ उपलब्ध कराकर अत्यन्त सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से न केवल जनता को लाभ मिलेगा बल्कि पुलिस विभाग को भी मॉर्डन रूप दिया गया है। सांसद ने सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि किए गए वादों को पूरा करने के साथ ही अन्य तमाम उपलब्धियाँ हासिल की हैं। राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह सेवा शुरू करके इतिहास पर चलने का नहीं बल्कि इतिहास बनाने का काम किया है। समाजवादी एम्बुलेंस सेवा की तरह ही यूपी 100 सेवा जन-जन के लिए उपयोगी साबित होगी। शेखूपुर के विधायक आशीष यादव ने कहा कि एक ज़माना वह था जब पुलिस थानों में एक-दो गाड़ी मुश्किल से होती थी लेकिन आज मुख्यमंत्री की वजह से प्रदेश के किसी भी जनपद में वाहनों की कोई कमी नहीं है। उन्हांने कहा कि सांसद धर्मेंद्र यादव की वजह से जनपद के विकास कार्यां में चार चाँद लगे हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, ओवरब्रिज, बदायूँ-बरेली तथा बदायूँ-गुन्नौर फोनलेन सांसद की बदौलत ही बदायूँ को मिले हैं।
बरेली ज़ोन के आईजी विजय सिंह मीना ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री ने जिस उद्देश्य से यूपी 100 सेवा शुरू की है, पुलिस विभाग उनकी आशाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली के तहत सूचना प्राप्त होते ही यूपी 100 की गाड़ी निर्धारित समय से मौके पर पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए जन-सहभागिता भी ज़रूरी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेन्द्र यादव ने कहा कि यूपी 100 सेवा का कंट्रोल रूम लखनऊ में बनाया गया है। वहाँ से सूचना मिलते ही 10-12 मिनट में शहरी क्षेत्र तथा 15-20 मिनट में ग्रामीण क्षेत्र में घटना स्थल पर पुलिस सहायता उपलब्ध होगी। प्रत्येक गाड़ी में एक वाहन चालक के अलावा एक सिपाही और उप निरीक्षक मौजूद रहेंगे। इस स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण देते हुए इनके व्यवहार को बेहतर बनाए रखने पर बल दिया गया है। उन्हांंने कहा कि डायल 100 का नाम बदलकर मुख्यमंत्री द्वारा यूपी 100 किया गया है। हाजी मुमताज मियाँ सकलैनी एवं हामिद अली खाँ राजपूत ने ककराला वासियों की तरफ से ककराला को सदर तहसील में शामिल कराने के लिए सासंद धर्मेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु चन्द्रा, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, प्रदीप कुमार यादव उर्फ गुड्डू भईया, सुरेशपाल सिंह चौहान, दातागंज के पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, विमल कृष्ण अग्रवाल, अवधेश यादव, बलवीर सिंह यादव, विपिन यादव, हर प्रसाद सिंह पटेल तथा अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों सहित डीआईजी आशुतोष कुमार, सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूपी 100 सेवा के शुभारंभ से पूर्व कबूतर तथा गुब्बारे उड़ाकर शान्ति का संदेश दिया। संचालन मु. आकिल एवं रविन्द्र मोहन सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया l

सपा ने बदले अखिलेश की अध्यक्षी में तय उरई के प्रत्याशी परिवार के मुखिया का दायित्व, हर घर में हो शौचालयः डीएम
राम मंदिर निर्माण से पहले लगे गौ वध पर रोक-कौशिक प्रतापगढ़ में राजा भैया के दौ करीबियों की बम मारकर हत्या
यूपी से गरीबी और गुण्डाराज हटाएः मोदी मुरादाबाद में हर्ष फायरिंग से दुल्हन के भाई की मौत
गोमती में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच लोग डूबे सपा ने घोषित किये 23 प्रत्याशी, अतीक भी प्रत्याश
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET