U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

 

जूनियर बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, राज्यपाल नहीं आ सके

Tags: Pratapgarh News
Publised on : 02 December  2016,  Last updated Time 19:53
Pratapgarh Bar Associationप्रतापगढ़, 02 दिसम्बर 2016 (उ.प्र.समाचार सेवा)। पुलिस लाइन ग्राउण्ड प्रतापगढ़ में शुक्रवार को जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन का शपथ ग्रहण समारोह मा0 जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यह समारोह मा0 महामहिम राज्यपाल महोदय उ0प्र0 श्री राम नाइक जी की अध्यक्षता में होना था परन्तु मौसम की अत्यधिक खराबी के कारण हेलीकाप्टर के उड़ान न भरने से उनका जनपद में आगमन नही हो सका।

मा0 राज्यपाल महोदय ने अपने दूरभाषिक सन्देश में अपना आर्शीवाद देते हुये इस कार्यक्रम मे न आ पाने की पीड़ा समस्त उपस्थित आगन्तूकों एवं अधिवक्ताओं के समक्ष व्यक्त किये एवं भविष्य में उचित न्याय दिलाने एवं न्याय प्रिय कार्य करने की सलाह दिये। विशेषकर श्री रोहित शुक्ला अध्यक्ष तथा श्री जे0पी0 मिश्रा महामंत्री को शुभ आर्शीवाद दिये।

कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के उपरान्त हुई, राष्ट्रगान साकेत गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओ ने गा कर सुनाया। मा0 जिला जज महोदय श्री विनोद कुमार यादव ने दीप प्रज्जवलित किया, माँ सरस्वती देवी तथा डा0 राजेन्द्र प्रसाद की फोटो पर माल्यार्पण किये, साथ में बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री उमानाथ शुक्ला जी भी उपस्थित थे। सभी सदस्यो ने मा0 जिला जज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का बारी-बारी से माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। श्री उमानाथ शुक्ल मुख्य चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल, महामंत्री श्री जय प्रकाश मिश्र (जे0पी0), वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुशील कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष श्री अवनीश चन्द्र शुक्ल एवं राममूर्ति मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री नीरज कुमार राय एवं रवीन्द्र कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रकाशन श्री दीपेन्द्र कुमार मिश्र एवं श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी श्री अनुज कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्री विद्यासागर शुक्ल, कार्यकारिणी के सदस्यों में वरिष्ठ सदस्य श्री विनोद कुमार मिश्र, श्री जय प्रकाश दूबे (लल्ले), श्री गया प्रसाद मौर्य, श्री परमानन्द पाण्डेय, श्री राम गोपाल तिवारी, श्री मो0 नफीश तथा कनिष्ठ सदस्यों श्री अवनीश पाण्डेय, श्री प्रदीप कुमार तिवारी, श्री राहुल कुमार सिंह, श्री राज शेखर पाण्डेय, श्री शशि कुमार गुप्ता, श्री सौरभ कुमार मिश्र को शपथ ग्रहण कराये।

इसके पश्चात् सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मा0 जिला जज श्री विनोद कुमार यादव जी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा जिला जज महोदय को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। अन्त में जिला जज महोदय ने धन्यवाद ज्ञापन एवं आर्शीवाद देकर कार्यक्रम का समापन किये।

कार्यक्रम का संचालन श्री ओम प्रकाश मिश्र ‘‘आचार्य’’ द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से किया गया। कार्यक्रम में श्री अनुपम श्याम ओझा उर्फ सज्जन सिंह की उपस्थित बहुत ही रमणीक रही और उन्होने भी आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम में श्री पवन कुमार श्रीवास्तव मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री गनेश नारायण मिश्र वरिष्ठ अधिवक्ता, श्री रोशन लाल ऊमरवैश्य वरिष्ठ समाजसेवी सहित जनपद के अनेक गणमान्य, विशिष्ट व्यक्ति तथा वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET