U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

लास्ट मैन डिलिवरी है, विकास का लक्ष्यः नरेन्द्र मोदी
Tags:  U.P.Samachar Sewa, PM Narendra Modi, Red Fort speach
Publised on : 15 Augast 2016,  Last updated Time 09:35

Narendra Modiनई दिल्ली,15 अगस्त 2016। ( उ.प्र.समाचार सेवा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहा कि हमारी नीति अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की है। हम पं. दीनदयाल उपाध्याय की सौवीं जयंती मना रहे हैं। उन्होंने अन्त्योदय की बात कही थी। इसीलिए हमारी सरकार की नीति लास्टमैन डिलिवरी की है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने पुरानी योजनाओं की भी सुधि ली है। हमारी नीति ट्रांसपेरेशी के साथ ट्रांसेपेरेशन की है। हमने पुरानी ऐसी योजनाओं को खोजा जो या दो बंद पड़ी थीं या उनमे कोई प्रगति नहीं थी। साढ़े सात लाख करोड़ के 118 प्रोजेक्ट लटके पड़े थे। हमने उन्हें फिर से शुरु किया है। दस लाख करोड़ के 270 ऐसे प्रोजेक्ट भी थे जिनका शिलान्यास हो गया था काम शुरु नहीं हुआ। हमने उन्हें भी शुरु किया है। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना में सौ दिन में 50 लाख लोगों को लाभ पहुंचाया गया। मुद्रा बैंक, पेमेंट बैंक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनाओं का भी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकारी निगमों को घाटे का पर्याय माना जाता था हमने उनमें भी लाभ करके दिखाया है।

2022 तक किसान की आय दोगुनी होगी

उन्होंने बताया कि हमने सिंचाई सुविधाओं में सुधार के लिए किसानों को सोलर पम्प देने शुरु किये हैं। 77 हजार सोलर पंप बांटे जा चुके हैं। बिजली नहीं होने पर भी सोलर पप से सिंचाई होगी। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक सिंचाई परियोजनाएं बंद पड़ी थीं, उन्हें फिर से शुरु किया गया है।स्वाइल हेल्थ कार्ड, माइक्रो न्यूट्रीशन कार्ड बनाये जा रहे हैं। इससे देश में 30 प्रतिशत कृषि उत्पादन बढ़ा है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 15 लाख टन अन्न भण्डारण के लिए गोदाम की स्थापना की जा रही है। मोदी ने बताया कि हमारा लक्ष्य सन् 2022 तक किसान की आय को दोगुना करना है। उन्होंने एफड़ीआई का भी जिक्र किया तथा कहा कि एफडीआई की सीमा सौ प्रतिशत कर दी गई है।

यूपी के किसानों को 95 प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूपी के किसानों के गन्ना मूल्य बकाया से अखबार भरे रहते थे। अब वहां 1813 करोड़ के बकाया में से 99.5 प्रतिशत बकाया का भुगतान कर दिया गया है। जबकि इस साल के बकाया का 95 प्रतिशत भुगतान हो गया है।

बलूचिस्तान, पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों का आभारः नरेन्द्र मोदी

स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में 20 प्रतिशत वृद्धि

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी ने महापुरुषों को याद किया

 

भाजपा नेता के काफिले पर एके-47 से हमला, छह घायल  
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET