संत शुक्रवार को करेंगे
राम मन्दिर के रणनीति घोषित
|
नई
दिल्ली,
04 अक्टूबर 2018
(उ.प्र.समाचार सेवा)।
अयोध्या मे राम मन्दिर निर्माण का आन्दोलन अब निर्णायक
स्थिति की ओर बढ़ रहा है। लम्बे समय तक धैर्य रखने के
बाद शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद से जुड़ी संत
उच्चाधिकार समिति ने राम मन्दिर आन्दोलन पर निर्णायक
फैसला लेने की तैयारी की है। समिति की बैठक में विहिप ने
लगभग 80 संतों को आमंत्रित किया है। हालांकि अभी तक इसमें
50 संतों के ही आने की सूचना है। बैठक में संत कोई बड़ा
फैसला कर सकते हैं।
|
|
उत्तर
प्रदेश उत्तराखण्ड में पेट्रोल डीजल पांच रुपये सस्ता
|
Tag: Petrol,
Diesel price |
नई
दिल्ली,
04 अक्टूबर 2018
(उ.प्र.समाचार सेवा)।सरकार
द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी कर दी है।भारत
सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपये पचास पैसे
प्रति लीटर की कमी की है। इसमें डेढ रुपया केन्द्रीय
उत्पाद शुल्क में और एक रुपया तेल कंपनियां कम करेंगी।
इसके साथ ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यों से अपील
की है कि वे अपने राज्यों में लगने वाले वैट में कम से
कम ढ़ाई रुपये लीटर की कमी करें। इस तरह तेल की कीमतों
में पांच रुपये प्रति लीटर की कमी हो जाएगी।
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|