UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
किसान आंदोलन स्थल पर संत बाबा राम  सिंह ने गोली मारकर दी जान
Tags: U.P Samachar Sewa ,
Publised on : 2020:12:16      Time 21:15   Last  Update on  : 2020:12:16      Time 21:15

SANT BABA RAM SINGHनई दिल्ली, 16 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा) । किसान आन्दोलन के दौरान आज एक बड़ी घटना हुई। सिंघु बार्डर पर चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के बीच ही करनाल से आये संत बाबा राम सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उन्होंने अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोडा है। इसमें लिखा है कि उनसे अब किसानों का दुख नहीं देखा जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि सिंघु बार्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसान गत 26 नवंबर से धरना दे रहे हैं। यहां उनके समर्थन में भारी संख्या में पंजाब और हरियाणा से किसान आये हैं। करीब तीस किसान संगठनों की अगुआई में चल रहे आन्दोलन के तहत टिकरी बार्डर, सिंघु बार्डर तथा गाजीपुर बार्डर पर धरने आयोजित किये जा रहे हैं। इसी आन्दोलन में विभिन्न गुरुद्वारों से आये सेवादार लंगर चला रहा रहे हैं तथा अन्य सेवा संगठन जुटे हैं। इसी के तहत करनाल से आये संत बाबा राम सिंह ने बुधबार को आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने शाम को सिंघु बार्डर के धरना स्थल पर ही खुद को ही गोली मार ली। घायल अवस्था में उन्हे चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET