 |
 |
 |
 |
|
|
|
|
| |
|
Home>News |
|
हर ओर गूंजा अन्ना हम तुम्हारे साथ हैं
|
|
Tags:
|
|
Publised
on :
2011:08:23
Time 10:13
Update on :
2011:08:23 Time
10:13 |
जिले में कई संगठनों ने निकाला जुलूस, किया
प्रदर्षन रखा उपवास
शाहजहांपुर, 23 अगस्त। (उप्रससे)।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का
इण्डिया अगेस्ट करप्शन मूवमेंट को पूर्ण
रूप से समर्थन करते हुए संगठन के
जिलाध्यक्ष सतीश सर्राफ अपने वरिष्ठ
पदाधिकारियों के साथ शहीद उद्यान के बाहर
16 अगस्त से लगातार आज 20 अगस्त को भी
अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा महात्मा गांधी
द्वारा सत्यग्रह करके देश से गोरे अंग्रेज
तो भगा दिये। केन्द्र सरकार में बैठे यह
काले अंग्रेज प्रदेशाें के साथ-साथ देश की
जनता को लूटकर विदेशों में हिन्दुस्तान का
पैसा जमाकर रहे हैं। देश प्रदेश की जनता
अब जागरूक हो गयी हैं। आज सबक सिखायेगी।
आम जन इन भ्रष्टाचारियों की शिकायत किससे
करे जिससे करे वह भी महा भ्रष्टाचारी।
महात्मा अन्ना हजारे ने देश की जनता को जगा
दिया है बूढ़े से लेकर जवान बच्चे तब
भ्रष्टाचार समाप्त करने के इस आन्दोलन में
कूद पड़े हैं। जनता व सरकार की आर पार की
लड़ाई में केन्द्र सरकार नेस्तनाबूद हो
जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सतीश
सर्राफ, कौशल किशोर वर्मा महामंत्री
क्षेत्रीय स्वर्णकार वि. परिषद श्याम
बिहारी लाल वर्मा कोषाध्यक्ष, सरदार
कुलदीप सिंह, गिरीश चन्द्र गुप्ता निशात
टाकीज, संरक्षक विजय गुप्ता महामंत्री
हलवाई एसोसिएशन संजीव कपूर युवा जिला
उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र पाल सिंह गोष्ठी
नगराध्यक्ष, अनिल सक्सेना आदि व्यापारी
उपस्थित रहे।
देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के समूह
उन्मूलन के लिए जन लोकपाल विधेयक संसद में
पेश किये जाने की मांग को लेकर गांधी वादी
समाज सेवी वयोवृध्द अन्ना हजारे द्वारा जो
देश व्यापी आन्दोलन छेड़ा गया है और जिस
तरह इस आन्दोलन को व्यापक जन समर्थन मिल
रहा है। उसे देख कर यह कहना अप्रत्याशित
नहीं होगा कि यह आन्दोलन कांग्रेस के
ताबूत की कील साबित होगा। भारतीय जनता
पार्टी के निवर्तमान मीडिया प्रभारी नरेश
पांचाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर
चारो ओर से घिर चुकी केन्द्र सरकार और
अन्ना हजारे के आन्दोलन से कंाग्रेस
युवराज राहुल गांधी और बड़बोले महासचिव
दिग्विजय सिंह की भी बोलती बन्द है। संसद
में मनमोहन सिंह, कपिल सिब्बल और सलमान
खुर्शीद जबाब देने की स्थिति में नहीं है।
कैंसर की तरह सारे देश में फैले
भ्रष्टाचार ने देश को खोखला कर दिया है।
आम आदमी इससे पीड़ित है लेकिन कांग्रेसी
भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की मुहिम
में गायत्री शक्ति पीठ शाहजहांपुर ने अपना
पूर्ण समर्थन दिया है। डॉ प्रणव धंडया के
24 व 25 अगस्त को रामलीला मैदान में घोषणा
के बाद गायत्री परिजनों में भी इस लड़ाई को
लेकर गजब उत्साह आ गया है।
गायत्री शक्ति पीठ गौहरपुरा में हुई
प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल एवं युवा मंडल
की बैठक में अन्ना हजारे को पूर्ण समर्थन
दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए शक्ति
पीठ की जिला संचालक उर्मिला ठाकुर ने कहा
कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की
लड़ाई ने लोगों में अलख जगा दी है। परमपूय
गुरूदेव पण्डित श्री राम शर्मा आचार्य भी
विचार ान्ति के जरिय व्यक्ति में वह सोच
पैदा करना चाहते थे कि उसके अंदर की
बेईमानी व भ्रष्ट आचरण को मारा जा सके।
अन्ना हजारे की इस जंग में इसी कारण
गायत्री परिवार भी शामिल हुआ है। बैठक में
व्यवस्थापक राजाराम मौर्या, विद्याधर
मिश्रा, जमुना गुप्ता, राधा अग्रवाल, पी.डी.
लाहौरी, मुकेश अस्ताना, पुनीत मिश्रा,
वीरेन्द्र सक्सेना आदि उपस्थित थे।
शोषित समाज मोर्चा ने जिलाधिकारी को
भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन दिया
जिसमें कहा गयाा कि भ्रष्टाचार के वातावरण
में रिश्वत खोरी, दलाली राजनैतिक
हस्तक्षेप आदि भ्रष्टकारकों से समाज के
शोषित वंचित पात्र व्यक्तियों को शासन
द्वारा प्रदत्त कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
नहीं मिल पा रहा है। दलित पिछड़े बाहुल्य
ग्रामों के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने
अम्बेडकर ग्राम विकास योजना की परिधि में
जिन-जिन अम्बेडकर ग्रामों का चयन किया गया
है। उसमें भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी आदि के
कारण पक्षपात एवं अन्याय किया गया है।
शोषित समाज मोर्चा ने 23 अगस्त को
कलेक्ट्रेट गेट पर निर्णायक सत्याग्रह
आन्दोलन के आयोजन का निर्णय लिया है।
ज्ञापन देने वालों में मो. नवी, राममूर्ति
शर्मा, प्रमोद कुमार, वासुदेव आदि थे।
भ्रष्टाचार, कालेधन एवं सरकारी लेखपाल बिल
के खिलाफ एवं जन लोकपाल बिल के समर्थन में
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की राष्ट्र निर्माण
पद यात्रा एवं भ्रष्टाचार की अर्थी निकाली।
राष्ट्र निर्माण पद यात्रा के सैकड़ों
कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के
लोगाें ने भाग लिया। इसमें लोग भ्रष्टाचार
के खिलाफ नारे लगा रहे थे और देशभक्ति से
ओत प्रोत थे। वंदेमातरम भारत माता जय घोष
गूंज रहा था। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान
के मण्डल प्रभारी अशित पाठक ने कहा कि देश
आज जाग चुका है। आज स्वामी रामदेव ने
भ्रष्टाचार एवं कालेधन के खिलाफ जो
राष्ट्र व्यापी आन्दोलन शुरू किया। उसको
अन्ना जी ने चरम पर पहुंचा दिया। आज
प्रत्येक युवा को आगे आकर अन्नाराम बनने
की जरूश्रत है। जिससे इस मुहिम के एक जुटता
से भ्रष्टाचार का समूल नाश किया जा सके।
इस अवसर पर उमेश अरोड़ा, मदन लाल, विश्वनाथ,
रामलाल आहुजा, सोनी, अनूप गुप्ता, अजय,
अवनीश द्विवेदी, संतोष, मोहित, आदित्य
शुक्ला, देश दीपक आशू, डीके वर्मा आदि के
साथ सैकड़ों लोग एवं सामाजिक संगठन उपस्थित
थे। आशीष शुक्ला, चन्द्रकान्त, नवीन
चिनारिया, महिपाल सिंह, सरोज गुप्ता,
लक्ष्मी गुप्ता, अलाना मिश्रा, केके
सक्सेना, अवनीश द्विवेदी आदि उपस्थि थे।
वहीं शिव सेना जिला प्रमुख डॉ सुरेश सिंह
ने कहा कि इस आन्दोलन में उनका व शिव सेना
का पूरा सहयोग रहेगा। लोक जन शक्ति अभियान
द्वारा आयोजित अन्ना हजारे के समर्थन के
धरना, उपवास व सांकेतिक अनशन का पूर्णतया
समर्थन किया है।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के नगर
अध्यक्ष नीरज बाजपेई ने लोकजन शक्ति
अभियान के संयोजक चन्द्रवीर गंगू के द्वारा
शहीद पार्क पर अन्ना हजारे के समर्थन में
चलाये जा रहे उपवास धरना में आज चौथे दिन
भी उपवास पर बैठकर समर्थन दिया। उन्हाेंने
धरना स्थल पर सम्बोधित करते हुए कहा कि आज
अन्ना हजारे को तिहाड़ जेल में बिना शर्त
रिहा करना जनता की जीत है। देश की 120
करोड़ जनता को किस प्रकार लोकतंत्र के दो
स्तम्भ कार्य पालिका व न्याय पालिका लूट
कर खोखला किये जा रहे हैं। इसलिए आज अन्ना
हजारे ने जो बीड़ा उठाया है उनके साथ कदम
से कदम मिलाकर आगे बढ़कर उनके द्वारा चलाये
जा रहे अभियान को सफल बनायें। उनके साथ
मुख्य रूप से विजय पाण्डेय, शिवम सक्सेना,
दिनेश, देवराज, वैभव शर्मा, धर्मेन्द्र
सिंह, सत्यनारायन मिश्रा आदि मौजूद थे।
मीरानपुर कटरा में नगर के व्यापारी सुरक्षा
फोरम के जिलाध्यक्ष पुनीत गुप्ता के
नेतृत्व में नगर के युवाओं ने विशाल रैली
निकाली। जहां युवा भ्रष्टाचार को समाप्त
करने नारे दे रहे थे। वहीं भ्रष्टाचार
विरोधी पट्टिकायें लेकर पूरे नगर में घूमे
और केन्द्र सरकार विरोधी नारे लगाकर मुहिम
तेज करने का आवाहन किया। इस मौके पर सजन
खां, दीपक शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, विनोद
त्रिपाठी, अमित अवस्थी, मो. अकरम, जावेद
खां, इकबाल शरीफ, विवेक, मनोज, रामनिवास
सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
सृष्टि से पूर्व ही काल व समय की हो गयी
थी रचना: शास्त्री
शाहजहांपुर, 23 अगस्त। (उप्रससे)। आर्य
समाज द्वारा मनाये जा रहे वेद प्रचार
सप्ताह के दूसरे दिन आनन्दपुरम स्थित
अखिलेश तिवारी के निवास स्थान पर वैदिक
यज्ञ सम्पन्न हुआ और प्रधान सुरेन्द्र नाथ
शास्त्री ने काल व समय पर वैदिक विचार
व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि सृष्टि से
पूर्व ही काल व समय की संरचना हो गयी थी।
मनुष्य को मानव योनि बहुत मुश्किल से मिलती
है। मनुष्य योनि बिना समय गवायं ईश्वर
आराधना व कर्तव्य निष्ठ बनें। श्री
शास्त्री ने कहा कि मनुष्य जीवन अजर अमर
नहीं है। इसका अन्त निश्चित है किन्तु काल
व समय अनन्त है। मनुष्य को उद्यमशील,
कर्मशील होना चाहिए। वेद प्रचार सप्ताह
में तृतीय दिन यज्ञ शाला भवन कटिया टोला
एवं 17 अगस्त को सुरेन्द्र नाथ शास्त्री
के आवास, दुर्गा होटल के पीछे सिविल लाइंस
में प्रात: 8 बजे हवन होगा। वैदिक यज्ञ
में हर प्रसाद पाण्डेय, डॉ शिवचरन शर्मा,
राम नरेश बाजपेई, राजेन्द्र पाण्डेय,
प्रदीप गुप्ता, राम निवास, कृष्ण कुमार,
अमितेश अमित व रामदीन आदि आर्यजन उपस्थित
रहे। अखिलेश तिवारी ने सभी आर्यजनों के
प्रति आभार व्यक्त किया।
|
|
समाचार स्रोतः मो.इरफान,
संवाददाता उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
शाहजहांपुर, Moh.Irfan Correspondent
U.P.Samachar Sewa |
|
Summary: |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |
|
|
| |
|
|
|
 |
|
| |
|
|
| |
|
 |