रायबरेली। (उ.प्र.समाचार सेवा)।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित
शाह ने कहा कि यूं तो केन्द्र की मोदी सरकार और उ.प्र.की
योगी सरकार समूचे प्रदेश व देश के विकास
के लिए संकल्पित है, लेकिन आज से रायबरेली जिले का दिन
दूनी रात चैगुनी विकास होगा।
उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल पंचवटी परिवार
व एम.एल.सी.दिनेश प्रताप सिंह की सोच व रचनात्मक कदम की
प्रसंशा की और कहा कि अब रायबरेली पूर्ण विकसित होगी,
क्योंकि इसके पूर्व रायबरेली व
अमेठी के साथ कांग्रेस द्वारा पक्षपात पूर्ण भूमिका
निभाई जाती रही। श्री शाह
जी.आई.सी.मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली को मुख्य अतिथि
के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने
कहा कि उ.प्र.का सर्वांगीण विकास हो रहा है, सड़कों का
निर्माण, किसानों का आर्थिक
सामाजिक उत्थान जारी है, कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी
तरह नियंत्रण में हैं। श्री शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए
कहा कि उन्हें भगवा आतंकवाद पर की गयी टिप्पणी के लिए
देशवासियों से माफी मांगना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि 2019 के आम चुनाव
में एक बार फिर देश में मोदी की सरकार बनना तय है।
उ.प्र.के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रायबरेली सहित
सम्पूर्ण उ.प्र.का विकास मेरी
सरकार की प्राथमिकता है और अपराधों पर नियंत्रण की
जिम्मेदारी, जिसका मेरी सरकार पूरी
तरह निर्वहन कर रही है। प्रदेश
अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री डा.
दिनेश शर्मा ने दिनेश प्रताप सिंह के व्यक्तित्व की
प्रसंशा की और कहा कि हमारी सरकार बिना
किसी भेदभाव के विकास कार्य करती रहेगी। इसके पूर्व
एम.एल.सी.दिनेश प्रताप सिंह
ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि रायबरेली के अंधकार को
समाप्त करने के लिए मेरे अनुरोध
पर श्री शाह रायबरेली आये यह जिले का गौरव
है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रसंशा की
कि भौतिकता से कोसो दूर मुख्यमंत्री के कुशल रक्षण में
प्रदेश विकसित हुआ और अपराध समाप्त
है। उन्होंने कांग्रेस का परित्याग करने का कारण बताया
कि अगर कांग्रेस होती तो मैं न
छोड़ता, क्योंकि कांग्रेस अपनी संस्कृति से भटक गयी।
कांग्रेस ने किसी भी आजादी के रण बांकुरों को महत्व नहीं
दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस
ने सारी विरासत को भुला दिया। मैं प्रथम सांसद फीरोज
गांधी की मूर्ति लगवाना चाहता था, लेकिन गांधी परिवार ने
विरोध किया, जो बाबा का नहीं हुआ,
वह रायबरेली वालों का क्या होगा। गांधी परिवार
ने रायबरेली को ठगा है।
उन्होंने कहा कि
पूरे देश में भगवा लहरा गया है सिर्फ रायबरेली कलंक है।
इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी मुझे
इस कलंक को मिटाने व रायबरेली में भगवा लहराने
का मौका दे, मैं कम्पटीशन करूंगा, अगर मैं कांग्रेस से
कम्पटीशन में जीत गया तो मुझे रायबरेली में परिवर्तन करने
का मौका दिया जाय। उन्होंने वादा
किया कि मौका मिला तो रायबरेली व अमेठी अमित शाह की होगी।
मैं अमित शाह को समर्पित होता हूं, मरूंगा तो अमित शाह
के लिए जीवित रहंूगा तो अमित शाह
के लिए जिऊंगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
ने दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह,
गणेश सिंह व पंचवटी परिवार समेत
हजारों लोगों को पार्टी मैं शामिल किया।
इसके पूर्व
राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच पर आते ही शंख ध्वनि से वैदिक
ऋचाओं के उद्घोष के साथ स्वागत किया गया। हर हर महादेव,
जय श्रीराम और गोमाता का जयघोष हुआ। धर्म की व्याख्या की
गयी और पंचवटी परिवार को इसी मांगलिक वातावरण
में भाजपा में शामिल कराया गया। मुख्य
अतिथि का स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष दिलीप यादव,
गिरीश नारायण पांडे, महामंत्री जय
तलरेजा, देवेन्द्र सिंह, विशाल पाण्डेय, आनंद
त्रिपाठी,
बुद्धीलाल पासी, आर.बी.सिंह, अतुल सिंह, अनीता
श्रीवास्तव, पप्पू लोहिया, किरन सिंह, सुभाष झा, मयंक
पाण्डेय, रवी दीक्षित, पवन
सिंह, रमाकांत लोधी,
नंद किशोर तिवारी आदि थे।
समारोह में
प्रायोजक एम.एल.सी.दिनेश प्रताप सिंह के संचालन में
स्वागत समिति ने जिन मंत्रियों व
विधायकों को शाल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया उसमें
प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, बृजेश
पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य,
सिद्धार्थ नाथ सिंह, मोती सिंह, अनुपमा जायसवाल, रीता
बहुगुणा जोशी, स्वाती सिंह, सुरेश
पासी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय,
हीरो बाजपेयी, सुरेश तिवारी, अजय अग्रवाल, धीरेन्द्र
सिंह,
लक्ष्मणाचार्य,
चेतनारायण सिंह, केदारनाथ सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह,
कुंवर आनंद विक्रम सिंह, दल
बहादुर कोरी, धीरेन्द्र सिंह, रामनरेश रावत, श्याम
बिहारी मिश्र आदि शामिल हैं। इस अवसर पर मैदान खचाखच भरा
हुआ था। एक द्वितीय मंच भी बनाया
गया था जिस पर जिलास्तरीय नेता लोगों को जगह
दिया गया था। जिसमें
प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजाधर सिंह,
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनीता
श्रीवास्तव, किरन सिंह, अनुभव कक्कड़, अतुल
सिंह, मोहित अग्रवाल, संतोष गुप्ता आदि रहे।
जी.आई.सी.मैदान में आयोजित रैली
के दौरान जब संबोधन उत्थान पर था, तभी अचानक
शार्ट सर्किट से आग लग गयी जिससे थोड़ी देर के लिए
व्यवधान पड़ गया। भाजपा प्रदेश
अध्यक्ष को भाषण रोकना पड़ा। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा
के स्वयं के प्रयास एवं फायर
ब्रिगेड द्वारा तत्काल आग पर काबू कर लिया गया। परिवर्तन
रैली में उमड़ी भीड़ ने स्पष्ट कर दिया कि सोनिया के गढ़
रायबरेली में भाजपा के प्रति निष्ठा प्रदर्शित करता है।
कार्यक्रम का संचालन शीतला शंकर
मिश्र ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सेवा
भारती के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार
वाजपेई, जिलामंत्री राम मनोहर पटेल, डलमऊ
मण्डल अध्यक्ष राम सुमेर लोधी, डा0 जी0बी0 सिंह डा0 सरोज
सिंह, जितेन्द्र पटेल, अनूप सिंह,
ओम प्रकाश पाल, सुनील गौतम, सुनील शुक्ल, बलदेवी
अग्रहरि।