|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

ग्राम भारती पाक्षिक का अन्त्योदय विशेषांक प्रकाशित

  • अन्त्योदय से राष्ट्रोदय की भावना पर केन्द्रित

Tags: #UP Samachar Sewa, Gram Bharti, Gram Bharati ग्राम भारती पाक्षिक समाचार पत्र
Publised on : 2021:09:16     Time 19:10        दिनांक 16 सितम्बर 2021  उत्तर प्रदेश समाचार सेवा

Gram Bharti Antoday Visheshank ग्राम भारती अन्त्योदय विशेषांक

लखनऊ , 16 सितम्बर 2021 ( उ.प्र.समाचार सेवा ) । कृषि, ग्रामीण विकास, सहकारितात और पंचायती राज के पाक्षिक समाचार पत्र ग्राम भारती Gram Bharti के अन्त्योदय विशेषांक का प्रकाशन हो गया है। विशेषांक में पं. दीदनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के सिद्धान्त पर विस्तृत सामग्री प्रकाशित की गई है। सम्पूर्ण विशेषांक अन्त्योदय की भावना को केन्द्र में रखकर प्रकाशित किया गया है।

अन्त्योदय विशेषांक में विधान परिषद् सदस्य डा. जयपाल सिंह व्यस्त का विशेष साक्षात्कार प्रकाशित किया गया है। इसमें पंडित दीनदयाल उपाद्याय के सिद्धान्तों को विस्तार से बताया गया है तथा उनकी भावना के अनुरूप अन्त्योदय से ग्रामोदय और ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के संकल्प पर प्रकाश डाला गया है। इसके साथ ही पं. दीनदयाल उपाद्याय के दर्शन पर कई अन्य आलेख समाहित किये गए हैं। लेखक मृत्युंजय दीक्षित का विशेष लेख प्रकाशित किया गया है। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय विद्या भवन डिग्री कालेज की प्रवक्ता डा. नीता सक्सेना का आलेख प्रकाशित किया गया है। जबकि पंचायत प्रतिनिधियों में गोरखपुर के गांव की प्रधान अनुसूईया देवी और शाहजहांपुर के ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी का साक्षात्कार प्रकाशित किया गया है। विशेषांक में किसानों के लिए उपयोगी समार्ग्री भी प्रकाशित की गई है।

 
 
     
 
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET