|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
आगरा में पुलिस पर हमला, पथराव कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया
हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल, हिस्ट्रीशीटर की मां समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट
Tags: Agra Police, Histroysheeter,
Publised on : 2020:11:17      Time 16:00    Last  Update on  : 2020:11:17      Time 16:00

AGRA NEWSआगरा, 17 नवम्बर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव मई बुजुर्ग में हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर ले जा रही पुलिस पर हमला हुआ है। पुलिस पर पथराव कर परिजनों ने हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। पुलिस के हथियार भी काम न आए। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। हिस्ट्रीशीटर. उसकी मां समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अच्छा है हिस्ट्रीशीटर के परिजनों पर हथियार नहीं थे, अन्यथा कानपुर के बिकरू कांड की पुनरावृत्ति हो सकती थी।

गैंगस्टर समेत अन्य आपराधिक इतिहास के चलते मनीष पुजारी थाना फतेहपुर सीकरी का हिस्ट्रीशीटर है। नियमित निगरानी में थाने पहुंचकर हाजिरी नहीं देने और कई बार बुलाने पर थाने नहीं पहुंचने के चलते देर रात उपनिरीक्षक सुनील तोमर, उपनिरीक्षक रोहित आर्य, आरक्षी वीर सिंह गांव मई बुजुर्ग में मनीष पुजारी के घर पहुंचे। उससे पूछताछ की। उसे हाजिरी के लिए थाने लेकर चलने लगे।
यह देख मनीष पुजारी के भाई, भतीजे एवं मां ने पुलिस वालों पर पथराव कर दिया। एकाएक पथराव से पुलिसकर्मी सन्न रह गए। मनीष पुजारी को उसके परिवारीजनों ने पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। पथराव से घायल पुलिस वाले कुछ भी करने की स्थित में नहीं थे। पुलिस टीम को खाली हाथ थाने लौटना पड़ा। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मनीष ,पुजारी उसके भाई, भतीजे एवं मां समेत नौ लोगों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाना वह सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना फतेहपुर सीकरी के प्रभारी निरीक्षक राजकमल बालियान के अनुसार हिस्ट्रीशीटर मनीष पुजारी के अपराध में लिप्त होने की सूचना मिल रही थी। निगरानी करने थाने लाकर पूछताछ के लिए पुलिस टीम इसके घर गई थी, तभी उसके परिजनों ने पथराव कर दिया। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET