|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

राजभवन पर धरना देने गए कांग्रेसी हिरासत में लिए गए

Tags: Congress agitation on Rajbhawan
Publised on : 2020:07:27       Time 21: 30       Last  Update on  : 2020:07:27       Time 21:30

CONGRESS AGITATION AT RAJBHAWANलखनऊ , 27 जुलाई, 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। राजस्थान प्रकरण में कांग्रेस ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेसी राजभवन की ओर कोच करते हुए गिरफ्तार कर लिये गए। जबकि लल्लू और पीएल पूनिया को राजभवन गेट पर धरना देते समय गिरफ्तार किया गया।

ज्ञातव्य है कि राजस्थान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेसी इसमें राजस्थान के राजभवन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि राजस्थान में भाजपा के इशारे पर निर्वाचित गहलौत सरकार को  अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। इसके विरोध में आज कांग्रेस ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन का फैसला किया। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में राजभवन की ओर कूच करते हुए हजहतगंज चौराहे पर रोक दिये गए। उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जबकि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व सांसद पीएल पूनिया राजभवन गेट तक पहुंच गए। वहां उन्होंने धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने इन्हें भी जबरन उठा लिया और हिरासत में लेल लिया।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET