|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत विपक्ष के कई नेता लालजी टण्डन के निधन पर दुखी

Tags: Lucknow, BJP Leader Lal ji Tandon, MP Governer, ex MP , EX Minsiter UP
Publised on : 2020:07:21       Time 13:12        Last  Update on  : 2020:07:21       Time 13:12  

GOVERNOR UP ANANDIBEN PATEL

लखनऊ , 21 जुलाई, 2020 (उप्रससे)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के गर्वनर लालजी टण्डन के निधन पर गहरा शोक जताया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लालजी टंडन के निधन पर अपना गहरा शोक जताया है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व0 लालजी टण्डन शालीन, मृदुभाषी एवं जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। उन्हें राजनीति का लम्बा अनुभव था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की लखनऊ सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने तथा लखनऊ में उन्होंने अनेक विकास कार्यों को कराया। राज्यपाल ने कहा कि श्री टण्डन के निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुये दुःखी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने उनके पुत्र आशुतोष टंडन नगर विकास मंत्री से वार्ता कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
CM YOGI ADITYANATH

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लालजी टंडन के निधन पर देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। उन्होंने कहा कि लालजी टंडन लखनऊ के प्राण ही थे। मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय लालजी टंडन के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक सरकारी प्रवक्ता द्वारा यह बताया गया कि राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित जी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता श्री लालजी टंडन के निधन का दुखद समाचार जानकर दुखी हैं। प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने अपने शोक संदेश में कहा कि लखनऊ में राज्यपाल रहते वह मेरे मार्ग दर्शक मित्र थें। वह लखनऊ की पहचान थें। उत्तर प्रदेश के विस्तार में उनका अनूठा योगदान रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि श्री टंडन जी के साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर प्राप्त हुआ उनका लंबा सार्वजनिक जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा है और उन्होंने अपने काम से एक अलग छाप छोड़ी है स्वभाव से बेहद मिलनसार टंडन जी कार्यकर्ताओं के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जो विकास कार्य कराए उसकी सराहना आज भी लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लोग करते हैं प् वही बहुजन समाज पार्टी की सुप्र्रीमों मायावती ने भी लाल जी टंडन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस खबर से बेहद दुखी है और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवदेना है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लालजी टंडन के निधन पर अपना गहरा शोक जताया है।

Web Title:

About Image:

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET