UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास कार्यों की समीक्षा की, रामलला के दर्शन पूजन किया
- अयोध्या में विश्व स्तर की सुविधाएं उपलब्ध खराई जाएं

- मेडिकल कालेज और चिकिक्सालय के शीघ्र निर्माण के निर्देश

- परिक्रमा मार्ग पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

Tags: #U.P Samachar Sewa , #ayodhya #adityanath
Publised on : 2021:02:07      Time 19:15

CM ADITYNATHअयोध्या, 07 फरवरी 2021, ( उ.प्र.समाचार सेवा )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां विकास कार्यों की समीक्षा की और रामलला के दर्शन किये। वे हनुमान गढ़ी भी गए और वहां पूजा अर्चना की। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों को अपने अपने विभागों की विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की स्पष्ट सोच और दृष्टि के अनुरूप अयोध्या को विकास के नए सोपान तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ साथ समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्व स्तर का शहर बनाने के लिए समयबद्ध और गुणवत्तापरक ढंग से काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने अयोधअया को ईको फ्रेंडली सोलर सिटी के रूप में विकसित करने पर बल दिया।
उन्होंने निर्माणाधीन कुमारगंज चिकित्सालय, देवगांव चिकित्सालय तथा राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ 31 मार्च, 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।  अयोध्या में विद्युत तारों की अण्डरग्राउण्ड केबलिंग के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रामायण कालीन वनस्पतियों को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जाए, वन विभाग एवं उद्यान विभाग बेहतर समन्वय करके 84 कोसी, 14 कोसी तथा पंचकोसी परिक्रमा मार्गों पर इनका पौधरोपण करें। इसके साथ ही 100 साल से अधिक पुराने वृक्षों को चिन्ह्ति कर धरोहर घोषित किया जाए।

परिक्रमा मार्गों पर श्रद्धालुओं को समस्त सुविधाएं देने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डे के शीघ्र संचालन के लिए केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय से समन्वय करते हुए सभी कार्यवाहियां सुनिश्चित करायी जाएं। शहर के 04 मार्गों-लखनऊ, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर पर बस अड्डा एवं पार्किंग स्थल विकसित किए जाने पर बल दिया। इसके साथ ही रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स को शीघ्र पूर्ण किया जाए, रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिये। अयोध्या नगर की सड़कों सहित 06 फ्लाईओवर्स के निर्माण कार्यों, श्रीराम जन्मभूमि के आस-पास संचालित निर्माण कार्यों, नगर कीपेयजल एवं सीवर परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET