U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

हाथरसः सपा प्रत्याशी समर्थकों से मुठभेड़ में बसपा कार्यकर्ता की मौत
Tag: Hathras sadabad, firing
Publised on : Last Updated on: 08 February  2017, Time 19:50

हाथरस, 08 फरवरी 2017। (उ.प्र.समाचार सेवा)। जिले के सादाबाद विधान सभा क्षेत्र से सपा और बसपा प्रत्याशियों के बीच टकराव हो गया। इससे दोनों पक्षों के बीच गोली चल गई। आमने सामने की फायरिंग होने से बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय समर्थक की गोली लगने से मौत गई जबकि सपा समर्थक तीन कार्यकर्ता घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार थाना सहापऊ अन्तर्गत ग्राम मानिकपुर में सपा प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल और बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय के समर्थक गाडियों से निकल रहे थे। रास्ते में दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया। इसी दौरान सपा समर्थकों की गोली बसपा कार्यकर्ता सादाबाद निवासी पुष्पेन्द्र को लग गई। उसके पेट में गोली लगी। तत्काल उसे उपचार हेतु आगरा भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत गई। उधर बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई फायरिंग में सपा के तीन कार्यकर्ता भी घायल हो गए।

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET