UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

चार साल में चार लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में सेवायोजित किया गयाः योगी आदित्यनाथ

Tags: U.P Samachar Sewa
Publised on : 2020:12:09      Time 19:10   Last  Update on  : 2020:12:09      Time 19:10

cm upलखनऊ, 09 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने चार साल में चार लाख से अधिक बेरोजगारों को राजकीय सेवाओं में रोजगार दिये गए हैं। श्री आदित्यनाथ सिचाई विभाग के अन्तर्गत नव चयनित 3209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं संवाद कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंन नवचयनित नलकूप चालकों शोभित शुक्ला, सुजीत नारायण, अरुण कुमार, ख्याति शर्मा एवं कचन निषाद को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार नलकूप चालकों की भर्ती में 516 महिलाओं का चयन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दो करोड़ बीस लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में जहां चार लाख से अधिक लोगों को राजकीय सेवाओं में योजित किया गया है वहीं 15 लाख से अधिक को निजी क्षेत्र में तथा 1.5 करोड़ लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET