UP Web News

 
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने की मुख्यमंत्री से भेंट
Tags: U.P Samachar Sewa
Publised on : 2020:12:06      Time 20:50   Last  Update on  : 2020:12:06      Time 20:50

प्रकाश झालखनऊ, 06 दिसंबर 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से आज उनके सरकारी आवास पर फिल्म निर्माता, निर्देशक व लेखक प्रकाश झा ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रोत्साहन दे रही है। कई फिल्म निर्माताओं द्वारा प्रदेश में फिल्म निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण के लिये आवश्यक अच्छी लोकेशन्स मौजूद हैं। साथ ही, कानून-व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं है। फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा नोएडा में वल्र्ड क्लास फिल्म सिटी की स्थापना प्रस्तावित है।
भेंट के दौरान श्री प्रकाश झा ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि उनके द्वारा विगत तीन वर्ष से एक वेब सीरीज का निर्माण अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें 01 हजार लोकल कलाकार तथा 50 सीनियर कलाकारों द्वारा काम किया जा रहा है। इस सीरियल को लगभग 90 करोड़ लोगों द्वारा देखा गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लिये उत्तर प्रदेश में अनुकूल माहौल मौजूद है। फिल्म निर्माण के दौरान उन्हें स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को पूरी सुरक्षा के साथ-साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 
 
   
 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET