|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 
वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र मिश्र और प्रमोद सिंह के निधन पर प्रेस क्लब में शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि

प्रेस कल्ब अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित

Tags:UP Press Club, Upendra Mishra, Pramod Singh
Publised on : 2020:08:18       Time 20:19    Last  Update on  : 2020:08:18       Time 20:19

वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र मिश्र और प्रमोद सिंह के निधन पर प्रेस क्लब में शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलिलखनऊ, 18 अगस्त 2020 ( उ.प्र.समाचार सेवा )। दो दिन में राजधानी की पत्रकारिता को बड़ी क्षति हुई है। दो वरिष्ठ पत्रकारों उपेन्द्र मिश्र और प्रमोद सिंह का दो दिन मे निधन हो गया। दोनों पत्रकारों का पत्रकारिता के लिए अमूल्य योगदान रहा है। दोनों पत्रकारों के निधन पर यूपी प्रेस क्लब में शोक सभा आयोजित करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने की।

ज्ञातव्य है कि सोमवार को दैनिक प्रभात के स्थानीय संपादक और वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सिंह का कैंसर से निधन हो गया। जबकि आज ही वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र मिश्र का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। दोनों पत्रकारों का लखनऊ की पत्रकारिता के लिए बडा योगदान है। राजधानी के पत्रकारों ने शाम को प्रेस क्लब में एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। UPWJU के साथी और वरिष्ठ पत्रकार श्री उपेन्द्र मिश्रा व श्री प्रमोद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
शोक सभा को दिये अपने सन्देश में आई०एफ०डब्लू०जे० के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० के० विक्रम राव ने कहा की श्री उपेन्द्र मिश्रा हमारे राष्ट्रीय पार्षद थे एवं उन्होंने आई०एफ०डब्लू०जे० के प्रतिनिधित्व में प्राग (युरोप) गये थे| उन्होंने उत्तर प्रदेश इकाई का विशाल और यादगार सम्मलेन गोरखपुर में करवाया था | डा० राव ने श्री प्रमोद सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए सरकार से उनके परिवार को सहायता प्रदान करने की अपील की | यूपी०वर्किंग०जर्नलिस्ट०यूनियन० के अध्यक्ष श्री हसीब सिद्दीकी ने दोनों दिवंगत पत्रकारों के पत्रकारिता के क्षेत्र में किये गये योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि चूंकि पत्रकारों को कोई सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध नहीं है, इसलिये सरकार को दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को सुरक्षा देने के लिए राज्य सरकार को एक नीति बना लेनी चाहिए। इससे दिवंगत पत्रकार के आश्रितों को भटकना नहीं पड़ेगा।
शोक सभा को नरेन्द्र भदौरिया, प्रेम कांत तिवारी,महामंत्री,यूपी०डब्ल्यू०जे०यू०, शिव शरन सिंह,अध्यक्ष,लखनऊ मण्डल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, के० विश्वदेव राव, महामंत्री, लखनऊ मण्डल वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन, मुकुल मिश्रा, अखिलेश पांडेय, संजय सिंह ने संबोधित किया।
शोक सभा में देवराज सिंह, विनीता रानी विन्नी, अविनाश शुक्ला, अजय सिंह चौहान, सूर्य प्रताप पंकज, सर्वेश तिवारी, अजय कुमार वर्मा, गौरव सिंह, चंदन शुक्ला, सुशील सहाय, शैलेश सिंह सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।
यूपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री रवींद्र सिंह, श्री सुरेश बहादुर सिंह, पारस अमरोही, हनुमान सिंह सुधाकर ने सन्देश प्रेसित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET