U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

यूपी में समाप्त हो चुकी है कांग्रेस- रीता जोशी
Tags: Rita Bahuguna Joshi, BJP Leader
Publised on : 26 October 2016,  Last updated Time 17:19

लखनऊ, 26 अक्टूबर, 2016। ( उ.प्र.समाचार सेवा)। भाजपा में शामिल होने के बाद आज भाजपा कार्यालय पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने डा. रीता बहुगुणा जोशी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डा. रीता जोशी ने कहा कि कांग्रेस में कारपोरेट कल्चर हावी हो गयी है। कांग्रेस में नेताओं और कार्यकर्ताओं से कर्मचारियों जैसा व्यवहार होता है।
रीता जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाप्त हो चुकी है। किसी भी पार्टी में 24 साल गुजारने के बाद पार्टी छोड़ना आसान नहीं होता है, लेकिन कांग्रेस का कोई वजूद नहीं रह गया है। कांग्रेस से अब जबरदस्त पलायन होगा और भारी संख्या में लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस में मैं न तो किसी लाभ के लिए गयी थी और न ही भाजपा में लाभ के लिए आयी हूँ। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा को हम अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का काम करूंगी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत नहीं बल्कि 300 पार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश के विकास के लिए 2017 के चुनाव में 2014 दोहराने की आवश्यकता है।
रीता जोशी के स्वागत समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, असम के प्रभारी महेन्द्र सिंह,प्रदेश महामंत्री राम नरेश रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थी।
 

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET