Tags: Deepak Kumar, Hirdyesh
Kumar,Shashibhushan Lal,Kamini Ratan
Chauhan, Sanjai Kumar, Ajai Kumar Shukla,
Anita C.Meshram, Sheetal Verma,Amit
Gupta,A.B.Rajamouli,AJai Kumar
Singh,Kanchan Verma,Akhilesh Kumar
Barnwal,Pandhari Yadav,Vijai Bishvash
Pant,Muthukumar B Swamy,Vinay Kumar
Srivastav,Pranjal Yadav |
लखनऊ, 30 जून। (उप्रससे)। प्रदेश सरकार ने
आज 15 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 19
आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं।
तबादला आदेश से रामपुर, बिजनौर और बदायुं
के जिलाधिकारी भी बदल गए हैं।
शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार
गौतमबुध्दनगर के जिलाधिकारी दीपक कुमार को
हटाकर प्रतीक्षारत किया गया है। उनके
स्थान पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी हृदयेश
कुमार को तैनात किया गया है। बुलन्दशहर के
जिलाधिकारी शशिभूषण लाल को गाजियाबाद का
जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर आयुक्त
कामिनी रतन चौहान को जिलाधिकारी बुलन्दशह
के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
जिलाधिकारी सीतापुर संजय कुमार को
जिलाधिकारी गोरखपुर के पद पर स्थानान्तरित
किया गया है। जिलाधिकारी गोरखपुर के पद पर
तैनात रहे अजय कुमार शुक्ला को जिलाधिकारी
सीतापुर बनाया गया है। उन्नाव की
जिलाधिकारी अनीता सी मेश्राम को
प्रतीक्षारत किया गया है। सीडीओ गौतमबुध्द
नगर श्रीमती शीतल वर्मा को जिलाधिकारी
उन्नाव बनाया गया है। जिलाधिकारी बदायुं
अमित गुप्ता को जिलाधिकारी बिजनौर के पद
पर भेजा गया है। जिलाधिकारी बिजनौर ए.बी
राजामौलि को जिलाधिकारी बदायुं के पद पर
स्थानान्तरित किया गया है। जिलाधिकारी
श्रावस्ती अजय कुमार सिंह को प्रतीक्षारत
किया गया है। जिलाधिकारी संतरविदास नगर
भदोही श्रीमती कंचन वर्मा को जिलाधिकारी
श्रावस्ती के पद पर स्थानान्तरित किया गया
है। प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अखिलेश कुमार
बर्नवाल को जिलाधिकारी संतरविदास नगर बनाया
गया है। सोनभद्र के जिलाधिकारी पंधारी
यादव को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के पद पर भेजा
गया है। जिलाधिकारी महोबा विजय विश्वास
पंत को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के पद पर भेजा
गया है। सीडीओ झांसी मुथुकुमार बी स्वामी
को जिलाधिकारी महोबा, जिलाधिकारी
महाराजगंज विनय कुमार श्रीवास्तव को
प्रतीक्षारत किया गया है। सीडीओ मथुरा
सुहास एल.वाई को जिलाधिकारी महाराजगंज,
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध
निदेशक प्रांजल यादव को जिलाधिकारी रामपुर
बनाया गया है।
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |