लखनऊ, 19 जून। (उप्रससे)। कन्नौज में
बीती रात दलित बालिका से दुराचार का
प्रयास किया गया। दुराचार में विफल होने
पर दरिदों ने बालिका की आंख फोड़ दी।
बालिका को गंभीर हालत में कानपुर के हैलेट
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की
रिपोर्ट करने में आनाकानी करने पर एक
उपनिरीक्षक व थाने के मुंशी को निलंबित कर
दिया गया है। उधर इस मामले में पुलिस ने
एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया
है। वह सपा कार्यकर्ता बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार कन्नौज के थाना
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भड़पुरवा निवासी
दलित प्रकाश लोनिया की पुत्री प्रीति (13)
शनिवार की रात गांव के बाहर शौच के लिए गई
थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवुकों ने
उसे पकड़ लिया तथा दुराचार का प्रयास किया।
युवक दुराचार नहीं कर सके तो उन्होंने
लड़की के चेहरे पर चाकू से वार कर दिया।
चाकू लड़की की आंख में लग गया। इससे वह
गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की के चीखने
चिल्लाने पर युवक भाग गए। घायल लड़की ने
घर आकर अपने माता पिता को घटना की जानकारी
दी तो वे तत्काल उसे लेकर थाने पहुंचे तथा
रिपोर्ट दरने को कहा। थाने के स्टाफ ने
रिपोर्ट करने के बजाय उन्हें टरका दिया।
आज सुबह वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की
जानकारी होने पर मामला दर्ज किया गया। दोनों
युवक गांव के होने के कराण पुलिस ने दबिश
दी तो वे लापता निकले। इसके बाद पुलिस ने
उनके रिश्तेदारों को उठा लिया। इसके बाद
एक युवक निरंजन यादव को रिरफ्तार कर लिया
गया। वह सपा का कार्यकर्ता बताया जाता है।
जबकि दूसरा अभियुक्त कुलदीप फऱार है।
पुलिस ने घायल किशोरी को पहले कन्नौज
जिला चिकत्सालय भेजा जहां से उसे हैलेट
कानपुर रिफर कर दिया गया। हैलेट में उसकी
आंख का आपरेशन किया गया है।डाक्टरों के
अनुसार आंख की रोशनी लोटने की सभावना कम
है। उधर पुलिस ने एक अभियुक्त को सपा
कार्यकर्ता बता दिया है।
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |