U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
एटा में गैंग रेप के बाद महिला को जलाकर मारा
Tags:
Publised on : 2011:06:20       Time 22:55                     Update on  2011:06:21       Time 09:38

यूपी में नहीं रुक रहीं महिलाें के साथ दुराचार और हत्या की घटनाएं
फिरोजाबाद में भी गैंग रेप, फर्रुखाबाद में रेप में विफल होने पर लड़की को गोली मारी
लखनऊ, 20 जून। (उप्रससे)। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याओं का सिलसिला जारी है। सरकार के प्रयासों के बाद भी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात एटा में अधेड़ महिला की सामूहिक बलात्कार के बाद जलाकर हत्या कर दी गई। जबकि फिरोजाबाद में एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार हुआ। फर्रुखाबाद में भी एक किशोरी के साथ युवकों ने दुराचार का प्रयास किया विफल होने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इसी विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
एटा के निधौलीकलां थाना क्षेत्र के ग्राम सभापुर में बीती रात्रि समय करीब करीब ढाई बजे श्रीमती अनारकली पत्नी शिशुपाल यादव के घर पांच लोग घुस आये। इनमें से एक व्यक्ति ने उसके साथ दुराचार किया तथा अन्य ने सहयोग किया। अनारकली ने सुनील यादव, सुमन यादव व मुलायम सिंह यादव को पहचान लिया। उसने अपने भाई अनिल को बताया कि सुनील यादव ने उसके साथ दुराचार किया है और सुमन व मुलायम सिंह ने उसका साथ दिया है। इसके उपरान्त उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गयी। इससे श्रीमती अनारकली गम्भीर रूप से जल कर घायल हो गयी। इन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहॉ पर उपचार के दौरान इनकी मृत्यु हो गयी।
मृतका के चचेरे भाई द्वारा थाना निधौलीकलां पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। उल्लेखनीय है कि मृतका के पति दिल्ली में नौकरी करते है। डी0आई0जी0 और पुलिस अधीक्षक मौके पर निरीक्षण करने गए । घटना के संबंध में विशेष पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने यह भी जानकारी दी कि थानाध्यक्ष निधौली कलां, नरेन्द्रपाल सिंह को घटना की सूचना रात्रि ढाई बजे मिलने के बावजूद भी उनके द्वारा गांव में जाकर कार्यवाही न करने आदि सम्बन्धी लापरवाहियों की परिप्रेक्ष्य में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला मियां बाजार निवासी ईद अली की 15 साल की बेटी को मोहल्ले के ही सानू पुत्र मुस्तकीम व गटुआ पुत्र आला द्वारा गॉव में ही बने बरात घर में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया। इस सूचना पर थाना सिरसागंज पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त सानू को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त बटुआ की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। प्रथम दृष्टया कु0 रजिया व सानू के बीच संबंध का होना प्रकाश में आया है।
उधर विशेष पुलिस महानिदेशक ब्रजलाल ने जनपद फरूर्खाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र की घटना के संदर्भ में बताया कि बीती रात साढ़े दस बजे श्रीमती गुड्डी देवी पत्नी पप्पू निवासी बसायतपुर थाना कमालगंज जनपद फरूर्खाबाद शौंच के लिये गांव के बाहर गयी थी। जहॉ पर गांव के राजीव व उसके दोस्त राजेन्द्र मिले। उन्होंने उसके साथ छेड़खानी की। इस पर उसने लोटा मार दिया तथा चिल्लाने लगी। इस पर पप्पू पुत्र राम नरेश डंडा लेकर मारने दौड़ा। इस पर राजेन्द्र ने गोली चला दी जो पप्पू के बजाय श्रीमती गुड्डी देवी को लग गयी और श्रीमती गुड्डी घायल हो गयी। उन्होंने बताया कि पप्पू ने डंडा से राजीव के सिर पर वार किया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। श्रीमती गुड्डी को लोहिया अस्पताल फरूर्खाबाद में इलाज हेतु दाखिल कराया गया।
श्री बृजलाल ने बताया कि मृतक राजीव के चाचा श्री अनंगपाल पुत्र ईश्वर दयाल यादव निवासी महमदगंज थाना कमालगंज की सूचना पर मु0अ0सं0 28111 धारा 302506 भादवि बनाम पप्पू आदि तीन नफर पंजीकृत किया गया। मृतक राजीव व राजेन्द्र के विरूध्द मु0अ0सं0 281ए11 धारा 354307 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त पप्पू पुत्र राम नरेश निवासी बसायतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET