U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
सेक्स रैकेट विवाद मे मारा गया था बसपा नेता
Tags:
Publised on : 2011:06:13       Time 18:30                     Update on  2011:06:13       Time  18:30

अलीगढ़। ‘इश्किया’ के फेर में फंसे महानगर के ताला कारोबारी व बसपा पार्षद की हत्या कर शव जवां क्षेत्र के रजवाहे में फेंक दिया गया। लापता पार्षद का शव 24 घंटे बाद शनिवार देर शाम पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद मिला। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर हत्‍या का खुलासा कर दिया है। बसपा सभासद की हत्या के पीछे एक ऐसा सेक्स रैकेट था जिसके माध्यम से सफेदपोशों को लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। इसी धंधे में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कियां लाने वालों ने सभासद को मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज खुलासा हत्यारोपियों ने पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान किया है। चूंकि मामले में कई सफेदपोशों के नाम भी आ रहे थे इसलिए पुलिस ने आनन-फानन में चारो हत्यारोपियों को जेल भेज दिया।

देहली गेट क्षेत्र के गोविंद नगर लाल मसजिद निवासी बिल्लू सरदार उर्फ बलवंत सिंह (44) पेशे से ताला कारोबारी थे। उनकी मोहल्ले में ही ताला फैक्ट्री है और वे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सरकार द्वारा नामित पार्षद भी थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वे अपनी बाइक लेकर घर से अमीरनिशा निवासी परिचित युवक से मिलने की कहकर आए थे। देर रात तक नहीं लौटे।

बिल्लू के भाई आदि ने बिल्लू की तलाश शुरू की तो पता चला कि उन्हें रात 9 बजे तक मैरिस रोड पर अब्दुल्ला कालेज के सामने एक रेस्तरां में देखा गया है। यह खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने अमीरनिशां से उस युवक को उठा लिया, जिसके घर आने की कहकर बिल्लू आया था। उससे पूछताछ के आधार पर उसके एक अन्य साथी को भी उठा लिया गया।

पूछताछ पर गिरफ्तार मोहसिन ने बताया कि सभासद नेताओं के लिए लड़कियां मांगता था और वह उसे लड़कियां सप्लाई करता था। इसी काम में सभासद पर काफी पैसा हो गया था, जिसका भुगतान उसने नहीं किया था। इसी कारण दोनों के बीच अनबन हो गई। वह पार्टी का रौब देकर अक्सर उसे धमकाता रहता था। बात यहीं तक रहती तो गनीमत थी, जब उसने (सभासद ने) उसकी महबूबा को पेश करने के लिए कहा तो उसका बरदाश्त जवाब दे गया और उसने (मोहसिन ने) सभासद को ठिकाने लगाने का फैसला कर लिया।

 

Courtesy by one India hindi

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET