अलीगढ़, 12 जून। (उप्रससे)। बहुजन समाज
पार्टी के जिलाध्यक्ष बलबंत सिंह की यहां
जहर देकर हत्या कर दी गई। श्री सिंह दो
दिन से लापता थे। कल रात उनका शव निकटवर्ती
नहर से बरामद हुआ है। श्री सिंह नगर निगम
के सभासद भी थे।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के
अनुसार बलबंत सिंह (40) शुक्रवार को घर से
लापता हो गए थे। उनके परिजनों से गुमशुदगी
की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। कल देर शाम उनका
शव नगर से बरामद हुआ। जांच मे पता चला है
कि श्री सिंह को जहर दिया गया है।
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
up_samachar@sify.com |