U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का निधन
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News Lucknow Munna Singh Chauhan, RLD State President
Publised on : 31 July 2016,  Last updated Time 10:55

लखनऊ 31 जुलाई 2016 । (उ.प्र.समाचार सेवा)। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान का आज सुबह निधन हो गया। वह यहां एसजीपीजीआई में भर्ती थे। मुन्ना सिंह चौहान को तीन पहले डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। इसके बाद शनिवार को उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 61 वर्षीय चौहान फैजाबाद के मूल निवासी थे।

ूर्व मंत्री और रालोद के अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान फैजाबाद में सोहावल के निवासी थे।  वह वर्ष 2012 से रालोद के प्रदेश अध्यक्ष थे। वह मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व की सपा सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1955 को हुआ था। जुझारू नेता के रूप में पहचान रखने वाले मुन्ना सिंह चौहान को पार्टी के कार्य से दौरा करते समय तीन-चार दिन पहले बुखार आ गया था। इसके बाद उन्हें यहां सिविल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर निजी चिकित्सालय ले जाया गया, किन्तु वहां भी सुधार नहीं हुआ तथा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद चौहान को शनिवार को पीजीआई में भर्ती किया गया। पीजीआई पहुंचते ही वह बेहोश हो गए थे। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। किन्तु सेहत में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह उन्होंने अन्तिम सांल ली।

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET