U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
गांधीनगरः बस खाई में गिरी,8 की मृत्यु

Tags:  

Publised on : 2011:07:09    Time 19:32                                      Update on  2011:07:10    Time 11:00 

गांधीनगर, 09 जुलाई। एक निजी बस के शनिवार के तड़के खाई में गिरने से हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लगभग 37 लोगों को लेकर एक निजी लक्‍जरी बस जा रही थी। शनिवार की तड़के चालक की लापरवाही से बस पुल से निचे गिर गया। हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने फौरन लोगों को बस से बाहर निकाला। पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। 

मालूम हो कि हादसा गुजरात के फाला जनपद में हुई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टिया तो यही बात सामने आ रही है कि चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है। घायलों में पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।



News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET