U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
ठेकेदार को घायल कर लाखों की लूट

Tags:

Publised on : 2011:07:07    Time 19:58                            Update on  2011:07:07   Time 19:58

लुटेरों ने लोहे की राड से मारकर किया घायल
टेंडर डालने जाते समय लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम
सुलतानपुर 7 जुलाई (उप्रससे) दबंगों ने लोक निर्माण विभाग में टेंडर डालने जा रहे ठेकेदार को दिनदहाड़े पीटकर घायल कर दिया। बदमाश टेंडर सहित एक लाख रूपये नकदी व चार लाख की एफडी लेकर फरार हो गये। ठेकेदार को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकाें ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना संग्रामपुर के जिरहा गांव निवासी बृजेश प्रताप सिंह एसबीएस कांस्ट्रक्शन कम्पनी के नाम से लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते हैं। छतोह व बहादुर ब्लॉक में निर्माण कार्य के लिए प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग ने टेंडर निकाला था। बताया जाता है कि इसी टेंडर को लेकर एक दिन पूर्व बृजेश से कुछ लोगों की बहस हो गई थी। दूसरे दिन अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कोरारी गिरधरशाह निवासी जितेन्द्र सिंह के साथ बृजेश सिंह बाइक से गौरीगंज टेंडर डालने जा रहे थे। बारामासी गांव के निकट चार पुलिया के पास पीछे से आये बोलेरो जीप सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और बृजेश पर लोहे की राड व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पिटाई के बाद बदमाशों ने बृजेश के पास मौजूद एक लाख रूपये नकद व चार लाख के एफडी एवं टेंडर को छीनकर फरार हो गये। इस दौरान जितेन्द्र सिंह के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ के.के. भल्ला के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। जानकारी मिलने पर सदर सांसद डॉ. संजय सिंह, अमेठी विधायक अमीता सिंह भी अस्पतसल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा। जितेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश सिंह निवसी लौहर थाना धम्मौर और अनुज प्रताप सिंह निवासी कंसापुर थाना संग्रामपुर को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात लोगों के विरूध्द रिपोर्ट दर्ज की है।

News & Article:
 Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET