U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
कार्टून के खिलाफ सम्भल में मुसलमानो का जनसैलाब उमड़ा

Tags:

Publised on : 2011:07:01     Time 23:08                  Update on  2011:07:01     Time 23:08

सम्भल, (मुरादाबाद)01 जुलाई। (साभार जागरण डाट काम) पैगम्बरे इस्लाम के कार्टून के विरोध में शुक्रवार को सैलाब उमड़ पड़ा। जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गो से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। कहा कि गुस्ताखी करने वाले पब्लिकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

बाद नमाजे जुमा जुलूस बाजार गंज, चमन सराय, चंदौसी चौराहा से होते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचकर सभा में बदल गया। यहां आल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सय्यद मो. अशरफ अशरफी किछौछवी ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि मुसलमानों के विरुद्ध षडयंत्र करने वालों विशेष रूप से एक्टिव माइंड पब्लिकेशन इलाहाबाद (सीबीएसई बोर्ड), जिसने प्यारे नबी का कार्टून कक्षा चार की किताब छापकर करोड़ों मुसलमानों के दिलों को दुखाया है पर कार्रवाई कर तुरंत पाबंदी लगाई जाए। इसके लिए जिम्मेदार भारत सरकार को मुसलमानों से बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए। मुसलमानों पर हो रही ज्यादतियों को रोकना चाहिए। उन्हें आरक्षण का लाभ दिलाना चाहिए।

बोर्ड के राष्ट्रीय सचिव सय्यद बाबा अशरफ किछौछवी ने कहा कि आज मुसलमानों के खिलाफ तरह-तरह की साजिशें हो रही हैं। उनसे उनके हुकूक छीने जा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में मुसलमानों को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एक प्लेटफार्म पर आना चाहिए।

इस मौके पर बसपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, सम्भल के बसपा कोआर्डिनेटर जियाउर्रहमान बर्क, सपा विधायक इकबाल महमूद, सुहैल इकबाल, मौलाना नौशे, कारी अलाउद्दीन, मौलाना कारी तंजीम अशरफ, मौलाना कलीम अशरफ, कारी सखावत हुसैन अशरफी, कारी वसी अशरफ, कारी अहसान अशरफी, मौलाना नफीस, मौलाना नईम, मौलाना आफताब वारसी, मौलाना आलम रजा खां नूरी, शफीक बरकाती, नजमी बरकाती, आफताब बरकाती, हाजी इसरार बरकाती, कारी मजहर अशरफी, कारी शुएब, कारी राशिद रिजवी, मुफ्ती आरिफ, मुफ्ती इरशाद, मौलाना उसमान, एम जीशान अशरफी, हाजी रियाजुल अली वारसी, रईस अशरफी, नजाकत हुसैन अशरफी, जसीम अख्तर, कारी मो. आमिर रजा, कारी सलमान रागिब, अफजल नौशाही, हाफिज मेहंदी हसन सकलेनी, मा. तनवीर अशरफ, मुशय्यद हसन, जामा मस्जिद के सदर चौ. अशरफ अली, गालिब खां आदि मौजूद रहे।
 

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET