U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

भाजपा ने की प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग, गवर्नर को दिया ज्ञापन
बुलन्दशहर सामूहिक बलात्कार काण्ड की सीबीआई से जांच करायी जाएः सुरेश कुमार खन्ना
भाजपा विधायकों का प्रतिनिधि मण्डल राज्यपाल राम नाईक से मिला
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow
Publised on : 05 Augast 2016,  Last updated Time 20:26

लखनऊ, 05 अगस्त 2016 । ( उ.प्र.समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सपा सरकार को बर्खास्त करने और बुलन्दशहर काण्ड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधि मण्डल शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल राम नाईक से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में घटना का विस्तार से विवरण बताते हुए कहा गया है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रदेश संभल नहीं रहा है। बुलन्दशहर काण्ड के सभी अभियुक्तों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। राज्यपाल से मिलने गए प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व भाजपा विधान मण्डल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने किया।

भाजपा द्वारा दिये गए ज्ञापन में बत्या गया है कि दिनांक 29/30 जुलाई, 2016 को प्रदेष के जनपद बुलन्दषहर में हाईवे के पास ग्राम दोस्तपुर की सीमा में एक चलती हुई कार के सामने लोहे की भारी वस्तु फेंक कर रात्रि में लगभग 1ः00 बजे 7-8 बदमाषों ने कार को रूकवाया। इस कार में सवार श्री कौषल मिश्र पुत्र श्री राम सेवक, उम्र 39 वर्श, उनकी पत्नी व नाबालिग बेटी उम्र 14 वर्श तथा श्री कौषल के चचेरे भाई श्री संतोश उम्र 50 वर्श उनकी पत्नी व बेटा कार में सवार थे। यह सभी जिला षाहजहांपुर के कलान ब्लाक के भर्रामई ग्राम के निवासी हैं तथा रोजी-रोटी कमाने के उद्देष्य से 17-18 वर्श पूर्व नोएडा चले गये थे। वर्तमान में यह नोएडा की खोड़ा कालोनी, यात्रिका विहार, में एक मकान के दूसरी मंजिल पर रह रहे हैं। घटना वाले दिन कौषल व परिवार अपनी मां की तेरहवीं में भाग लेने षाहजहांपुर जा रहे थे।
बदमाषों ने श्री कौषल व उनके भाई श्री संतोश से क्रमषः लगभग 21 हजार व लगभग 15 हजार नगद थे वह छीन लिया तथा उनकी पत्नियों ने जो जेवर कान में बाली, कुण्डल, चेन पहने थे वह छीन लिये। सभी बदमाषों के पास तमंचे व डण्डे थे। तमंचे की नोक पर यह बदमाष उन सभी को पास के खेत में ले गये जहां श्री कौषल की पत्नी व नाबालिग बेटी को छोड़कर सभी को गमछे व धोती से बांध दिया तथा तमंचे की नोक पर श्री कौषल की पत्नी व बेटी के साथ सभी ने दुश्कर्म किया।
यह तांडव लगभग ढ़ाई घंटे रात्रि में 1ः30 बजे से 4ः00 बजे तक चला। सभी बदमाष कार खेत में ले आये थे जहां वह गाड़ी दलदल में फंस गयी। ढ़ाई घंटे मां-बेटी को हवस का षिकार बनाने के बाद सभी बदमाष लोग गाड़ी निकालने के लिए ट्रैक्टर लाने का बहाना बनाकर वहां से चले गये। बदमाष मोबाईल व गाड़ी वहीं छोड़ गये। हाईवे पर न तो पुलिस पेट्रोलिंग और न ही 100 नं0 मोबाईल ही काम आया। जैसे-तैसे श्री कौषल व उनके साथियों ने पुलिस को खबर करवाई। घटना की रिपोर्ट संबंधित थाने पर दर्ज कराई।
यह अत्यन्त दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह घटना जन-सुरक्षा के प्रति सरकार की लापरवाही, अक्षमता तथा अपराधियों के प्रति नरमी का ही परिणाम है। सरकार की नीयत भी साफ नहीं है। तीन मुल्जिम पकड़े जाने के बाद भी उनसे सख्ती से पूछताछ नहीं की गयी और न ही उनको रिमाण्ड पर लिया गया। यदि सख्ती से पूछताछ की जाती तो षेश मुल्जिम भी पकड़े जाते। इसलिए तत्काल षेश मुल्जिमों की गिरफ्तारी करके सख्त सजा दिलाने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवष्यकता है। 
हमारी मांग है कि सम्पूर्ण प्रकरण की जांच सी0बी0आई0 से करायी जाये। प्रदेष में लगातार अराजकता का माहौल व्याप्त है। हाईवे पर घटनायें बढ़ रही हैं, अपराधी बेखौफ होकर प्रदेष में अपना कारोबार कर रहे हैं और षासन-प्रषासन अपना दायित्व ठीक प्रकार से नहीं निभा रहा है। 1100 से अधिक स्थानों पर पुलिस ने अपने पिटने व दुव्र्यवहार की रिपोर्ट दर्ज करायी है। प्रदेष में बढ़ती हुई घटनाओं को लेकर जनता में भय व्याप्त है। माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रदेष संभल नहीं रहा है। सरकार सभी प्रकार से अक्षम सिद्ध हुई है। ऐसी स्थिति में हम आपसे मांग करते हैं कि प्रदेष सरकार को बर्खास्त किये जाने की रिपोर्ट भारत सरकार को तत्काल भेजी जाये।
   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET