U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

मुरादाबाद में भाजपा ने जीता मेयर चुनाव, जीत से पार्टी में उत्साह
मुरादाबाद की जीत भाजपा के पक्ष में बने वातावरण की झलक - केशव प्रसाद मौर्य
Tags:  U.P.Samachar Sewa, U.P. News, Lucknow
Publised on : 05 Augast 2016,  Last updated Time 21:20

लखनऊ, 05 अगस्त 2016 । ( उ.प्र.समाचार सेवा)। मुरादाबाद मेयर उपचुनाव में मिली भारी जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुरादाबाद की जीत, भाजपा के पक्ष में बने वातावरण की झलक है जो भाजपा के संकल्प 265 प्लस को और अधिक मजबूती देता है। उन्होंने मुरादाबाद के नव निर्वातिच मेयर श्री विनोद अग्रवाल को बधाई।
प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुरादाबाद मेयर उपचुनाव एवं इसके पूर्व गाजियाबाद मेयर उपचुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता, मोदी सरकार की शहरों को विकसित करने की स्मार्ट सिटी योजना का परिणाम है एवं जनता का भाजपा में विश्वास प्रकट करता है। भाजपा उत्तर प्रदेश की ओर से मुरादाबाद की जनता को हृदय से आभार व्यक्त करता हॅॅू।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पंकज सिंह, अनुपमा जायसवाल, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, विद्यासागर सोनकर, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा0 मनोज मिश्रा, आई0पी0 सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनीता अग्रवाल, मनीष दीक्षित, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि ने मुरादाबाद के नव निर्वाचित मेयर को बधाई एवं मुरादाबाद की जनता का आभार व्यक्त किया।
 

   
  Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET