U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
विधान सभा में गूंजा मुरादाबाद में दंगे का मामला
Tags: Riots in Moradabad,
Publised on : 2011:08:10       Time 19:42                  Update on  2011:08:10       Time 19:42       

अफसरों की लापरवाही से हुआ दंगा: आमज खां

लखनऊ, 10 अगस्त। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)।Lucknow , August, 10, U.P.Samachar Sewa. समाजवादी पार्टी ने आज मुरादाबाद दंगे पर आज विधान सभा में चर्चा की। इस मामले को सपा के मो.आजम खां ने उठाया। श्री खां ने कहा कि मुरादाबाद में अधिकारियों की लापरवाही से दंगा हुआ है। इनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर नगर में बुलाया गया पुलिस बल क्यों वापस कर दिया गया, इसकी गहराई से जांच की जाए। चर्चा में नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव ने भी भाग लिया। चर्चा का जबाद देते हुए संसदीय कार्य मंत्री लालजी वर्मा ने बताया कि मुरादाबाद में आज शांति है किन्तु अभी वहां छह थाना क्षेत्रों में र्कफ्यू जारी है।
शून्य प्रहर में सपा के आजम खां ने मुरादाबाद दंगे का मामला उठाते हुए कहा कि मुरादाबाद अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। यहां वर्ष 1980 में भी दंगा हो चुका है। दंगे से नगर के व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ था क्योंकि नगर से पीतल का सामान निर्यात होता है तथा इससे विदेशी मुद्रा अर्जित होती है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में बीती रात प्रशासन ने सुझबूझ से काम नहीं लिया अन्यथा दंगे को रोका जा सकता था। अधिकारियों ने ईद के मौके पर आयी फोर्स को वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की भूमिका की भी जांच कराई जानी चाहिए। श्री खां ने कहा कि दंगा राष्ट्रीय राजमार्ग से शुरु हुआ। पूरा राजमार्ग दंगाइयों की चपेट में था प्रशासन कुछ भी कर पाने की स्थिति में नहीं था। दंगे से पहले ही हिन्दू और मुस्लिम परिवार कुछ क्षेत्रों से घर खाली करके चले गए थे। जब दंगा हुआ तो डीआईजी, एसएसपी, सीओ और एसओ कहां थे यह भी पता किया जाए। सपा के ही अंबिका चौधरी ने कहा कि मुरादाबाद दंगे की जांच और शांति बहाली के लिए एक सर्वदलीय समिति भेजी जाए।
मुरादाबाद में तनावपूर्ण शांति, र्कफ्यू जारी
मुरादाबाद, 10 अगस्त। (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा)।Moradabad , August, 10, U.P.Samachar Sewa. दो समुदायों में बीती रात हुए हिंसक संघर्ष के बाद आज नगर में तनावपूर्ण शांति रही। प्रशासन ने दिन में भी छह थाना क्षेत्रों में कर् फ्यू जारी रखा। इस मामले में प्रशासन ने दोनों पक्षों के 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। संघर्ष में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। आगजनी से चार मोटर साइकिलें और चार खोखे तथा दो दुकानें जला दी गईं।
नगर में बीती रात करीब नौ बजे थाना कटघर की पुलिस चौकी दससराय क्षेत्र में विवाद के बाद स्थिति खराब हो गई थी। ग्राम भदौरा, रहमान गली आदि क्षेत्रों में भीड़ एकत्रित हो गई थी तथा दो पक्षों में आपसी टकराव हुआ। इसके साथ ही नौ बजे रात में गलशहीद, लाजपतनगर, ईदगाह क्षेत्र में बवाल शुरु हो गया था। यहां कई वाहनों को जलाया गया तथा कुछ दुकानें और खोखे फूंक दिये गए थे। प्रशासन ने रात में ही थाना कटघर, मुगलपुरा,नागफनी,कोतवाली, मझोला और गलशहीद क्षेत्रों में र्कफ्यू लगा दिया।
उधर विधान सभा में सरकार ने बताया कि नगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सदन में संसदीयकार्य मंत्री लाल जी वर्मा ने बताया कि नगर में 10 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी आरएएफ तैनात की गई है। 3 तीन कंपनी आरएएफ अतिरिक्त रूप से भेजी जा रही है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर में अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नगर में र्कफ्यू जारी है।
 

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET