U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

 Home>News 
फैजाबाद में दो व्यापारी भाइयों की हत्या
Tags:
Publised on : 2011:08:03       Time 23:45                    Update on  2011:08:03       Time 23:45

फैजाबाद, 03 अगस्त। (उप्रससे)। जिले में आज दो व्यापारी सगे भाइयों की हत्या से दहशत फैल गई है। दोनों भाइयों को सुबह उस समय गोली मार दी गई जब वे टहलने के लिए जा रहे थे। दोनों की हत्या से व्यापारी वर्ग में आक्रोश है। उधर भारतीय जनता पार्टी ने हत्याकाण्ड की कड़ी निंदा की है तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है।
जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा गोसाईगंज निवासी सर्राफा व्यवसायी राजेश जायसवाल 42वर्ष व रमेश जायसवाल ्र 40वर्ष प्रात: घूमने गये थे। मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारी दी गयी। थाना गोसाईगंज की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जहॉ पर डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
उधर घटना की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने तत्काल हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
प्रेम दीवाने ने पिता-पुत्री को गोली मार कर आत्महत्या की
बुलन्दशहर , 03 अगस्त। (उप्रससे)। प्रेम दीवाने एक युवक ने शादी में असफल रहने पर अपनी प्रेमिका और उसके पिता को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली लगने से प्रेमिका के पिता की मृत्यु हो गई जबकि उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
थाना नरौरा क्षेत्रान्तर्गत परमाणु ऊर्जा केन्द्र नरौरा परिसर स्थित अनुबिहार कालोनी निवासी परवेन्द्र 24वर्ष (टेक्नीशियन) ने कु0शिवानी 21 वर्ष व इनके पिता शिवानन्द को गोली मार दी। इससे शिवानन्द गौड़ की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा कु0शिवानी घायल हो गयी। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। परवेन्द्र ने बाद में स्वयं भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार परवेन्द्र कु0 शिवानी से शादी करना चाहता था, लेकिन कु0 शिवानी व परिजन शादी के लिये तैयार नहीं हो रहे थे। इससे क्षुब्ध होकर उसने पिता पुत्री पर गोली चला दी तथा स्वयं भी आत्महत्या कर ली।

Summary:
News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET