बरेली, 26 जनवरी 2026, विश्विद्यालय अनुदान आयोग के नए नियम के विरोध में पीसीएस अधिकारी और यहां नगर मैजिस्ट्रेट के पद पर तैनात अलंकार अग्निहोत्री ने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
राज्यपाल और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में श्री अग्निहोत्री ने यूजीसी नियमों को सवर्ण छात्रों, छात्राओं के लिए उत्पीड़नकारक बताया है। उन्होंने त्यागपत्र में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की आलोचना की है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी को विदेशी जनता पार्टी कहा है, तथा एक वैकल्पिक राजनीतिक दल की बात कही है।
श्री अलंकार 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने बीएचयू आईआईटी से बी टेक किया है। श्री अग्निहोत्री के इस्तीफे पर अभी तक शासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।