Udeesha Chaupala Moradabad उदीषा चौपाला मुरादाबाद : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

Udeesha Chaupala Moradabad उदीषा चौपाला मुरादाबाद

मुरादाबाद में सांस्कृतिक महोत्सव उदीषा

Ashutosh Rana inUdeesha Chaupala Mahotsav Moradabad

मुरादाबाद के गांधी मैदान में उदीषा चौपाला महोत्सव का उद्घाटन एक्टर आशुतोष राना ने किया

आशुतोष राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

मुरादाबाद, 22 जनवरी 2026 (उ.प्र.समाचार सेवा)। बहुप्रतीक्षित, बहुआयामी सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारम्भ आज अपरान्ह मण्डल के जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय ख्याति के रंगमंचीय, सिने जगत और अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। बसंत पंचमी की पूर्व संध्या से आरम्भ हुआ साहित्योत्सव उदीषा चौपाला उत्तर प्रदेश दिवस और गणतंत्र दिवस के गौरव को समेटे हुए है। चार दिवसीय महोत्सव में जहां विविध सांस्कृतिक आयामों का आगाज होगा, वहीं विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं का मुरादाबाद के इस साहित्य मंच पर आगमन हो रहा है।

उदीषा चौपाला साहित्योत्सव में मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह

उदीषा साहित्यात्सव के उदघाटन समारोह में दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह

दिल्ली मार्ग स्थित बुद्धि बिहार के गांधी मैदान में आयोजित हो रहे उदीषा चौपाला का विधिवत उद्घाटन अपरान्ह 2 बजे फिल्म जगत की पहचान आशुतोष राणा ने किया। इस अवसर पर विधान परिषद् सदस्य डा. जय पाल सिंह व्यस्त एवं सत्यपाल सिंह सैनी विधायक रितेश गुप्ता एवं रामवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली चौहान, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज, स्वामी कैलाशानन्द जी महाराज, जिलाधिकारी अनुज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल, कुलपति गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय प्रो.सचिन माहेश्वरी, नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह, गुरुकुल चोटीपुरा की प्रमुख डा. सुमेधा, बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता समेत नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति, साहित्यकार, रंगमंच कलाकर और उद्यमी उपस्थित थे।

Udeesha Chaupala

मुरादाबाद में उदीषा चौपाला के मंच पर विधान परिषद् सदस्य डा जय पाल सिंह व्यस्त, मेयर विनोद अग्रवाल और मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह का स्वागत

उदीषा में क्या है खास

उदीषा साहित्योत्सव विविध आयामी है। इसके कई मंच होंगे। इनमें साहित्य मंच पर मुरादाबाद मंडल के साहित्य और लेखन की चर्चा होगी, तो पुस्तक मेले में ख्यातिनाम साहित्यकारों, लेखकों की पुस्तकें प्रमुख प्रकाशकों के स्टाल पर मिलेंगीं। रंगमंच में भारत की विलक्षण कलाओं, गायन, मंचन से लेकर सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसमें खासतौर से पारसी नाटक की विधा से दर्शक एक बार परिचित होंगें तो शास्त्रीय संगीत और नृत्य के साथ ओडिसी, कथक जैसी प्रस्तुतियां भी यहां मिलेंगी। मुरादाबाद की रामलीला शैली को उदीषा के मंच पर सजीव मंचन के रूप मे देखा जा सकेगा। बरेली के राधेश्याम कथावाचक की नाटक और गायन शैली को यहां एक बार फिर जीवंत किया जाएगा।

वंदे मातरम के 150 वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करती थीम पर राष्ट्र भक्ति की अनुभूति आगंतुकों को होगी।

मुरादाबाद में सांस्कृतिक महोत्सव उदीषा का उद्घाटन

भाषा संवाद के लिए, विवाद के लिए नहीः आशुतोष राणा