Web News

www.upwebnews.com

परिवहन मंत्री ने 21 करोड़ की परियोजना का किया भूमिपूजन

January 27, 2026

परिवहन मंत्री ने 21 करोड़ की परियोजना का किया भूमिपूजन

बलिया यूपी, 27/01/2026,  नगर पालिका परिषद के कटहल नाले की आज भूमि पूजन और शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। जहां कार्यक्रम के दौरान यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,बीजेपी जिलाध्यकाश संजय मिश्रा और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह मौजूद रहे।वही यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि कटहल नाला एक एतिहासिक नाला है जो राजा सूरथ थे उन्होंने प्राचीन काल में सुरहाताल का निर्माण कराया था पुरानी में बताया जाता है कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोग आते थे और ताल में स्नान करते थे तो उनको मुक्ति मिल जाती थी और यह ताल एशिया का सबसे बड़ा ताल है यह 36 किलो मीटर और 3400 हेक्टेयर मीटर में है गंगा नदी और सुरहा ताल कटहल नाले से जुड़ा हुआ है 21 किलो मीटर कटहल नाला गंगा नदी से सूरहाताल को जोड़ता है जब बाढ़ आती है तो बाढ़ को रोकने में सुरहा ताल में जाकर पानी स्टोर हो जाता है।यह दोनो तरफ बहाने वाला एक मात्र नाला है देश का पहला यह नाला है जो दिनों तरफ से बहता है बाढ़ की भी सुरक्षा करता है और 28 गांवों में पानी हो जाता है तो पानी निकालने का काम करता है।शहर के बीचों बीच पांच किलो मीटर यह नाला होकर गुजरता है बलिया में किसी चीज से अगर गंदगी होती है तो वह है कटहल नाला।मैंने चुनाव के समय कहा था कि जो सबसे बड़ी गंदगी है वही से हम लोग शूरुवात करेंगे और इसको हम लोग जूहू चौपाटी जैसा बनाएंगे।मैं मुख्य मंत्री को धन्यवाद देता हूं कि इसकी सुंदरीकरण के लिए 19 करोड़ रुपए और सिंचाई विभाग इसकी सफाई के लिए निर्गत करके हम बलिया वासियों को सम्मान दिया है आज उसका शिलान्यास हुआ है। वही यूजीसी को लेकर यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने टाल मटोल करने लगे।

January 11, 2026

बिना फिटनेश की नही चलेगी बस सेवा, वही लोग बाड़ी बना सकते है जो अधिकृत होंगे: दयाशंकर सिंह

बलिया, 11 जनवरी 2026, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि बिना फिटनेश बस सेवा नहीं चलेगी। इसके लिए राष्ट्रीय मानक तय हैं। अधिकृत संस्था ही फिटनेस कर सकती है।
एक कार्यक्रम के दौरान यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ओवर लोड गाड़ियों को रोककर देखा ।सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि एक जनवरी से लेकर पूरे जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है।लोगों को जागरूक किया जा रहा है और जो भी सांकेतिक है सड़क सुरक्षा को लेकर सभी को पालन करना चाहिए इस समय कोहरा का समय चल रहा है और गाड़ियों को धीमी गति से ले जाए। क्योंकि दुर्घटना को रोकना हम सभी का दायित्व है।पूरे देश के मंत्रियों के साथ नितिन गडकरी के निर्देश पर मीटिंग हुई है कई जगह घटनाएं घटी है। उत्तर प्रदेश के मोहन लालगंज में भी घटना घटी जिसमे पांच लोग जलकर मर गए उसमे राजस्थान में घटनाएं हुई बहुत सारे प्रांत में घटनाएं हुई है जो छोटे छोटे बाड़ी बिल्डर है जो मानक के अनुरूप बाड़ी नही बना रहे है कई जगह यह देखने को मिला कि मार्सिटिज और बोल्वो के फर्जी बाड़ी बना दे रहे है।उनपर स्टार लिख दे रहे है बोलते है कि बोलवो बस है वह ओरीजिनल नही होती है ओरीजिनल वायर नही लगाते है उसका जो नियम है उसकी थिकनेस नही होती बाड़ी की इस लिए दुर्घटनाएं बढ़ती है अब उसपर कानून बनने जा रहा है अब वही लोग बाड़ी बना सकते है जो अधिकृत होंगे और इसका एक मानक तय होगा राष्ट्रीय स्तर पर और बहुत जल्द इस पर भारत सरकार का निर्देश प्राप्त होगा।