|
इटावा में ट्रक ने सात लोगों को कुचला, छह की मौत एक घायल
इटावा,
20 मई 2020
( U.P.Samachar Sewa) > Etawah शहर में बुधवार की तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने छह लोगों को कुचल कर मार डाला। एक गंभीर रुप से घायल है। घायल को सैफई चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया गया है। घटना शहर के न्यू फ्रेंड्स कालोनी की है।
जानकारी के अनुसार एक पिकप में सवार होकर सात किसान अपनी सब्जी बेचने के लिए शहर में आये थे। वे फ्रेंड्स कालोनी मे जब पिकप से उतरे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। सात सब्जी विक्रेता किसानों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक
गंभीर रुप से घायल हुआ है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को सैफई चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। |