|
अयोध्या में प्रवासी श्रमिकों की पिकप ट्रक से टकराई, 21 घायल
अयोध्या , 18 मई 2020
( उत्तर प्रदेश समाचार सेवा ) > राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक ट्रक और पिकप गाड़ी में टक्कर होने से 21 प्रवासी श्रमिक घायल हो गए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। सात
सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बस्ती और सिद्धार्थनगर के प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों के साथ पुणे से एक पिकप में सवार होकर अपने घरों को चले थे। पिकप में कुल 31 लोग सवार थे। नगर की सीमा में बाईपास पर हवाई पट्टी के समीप सुबह एक ट्रक को ओवरटेक करते समय पिकप पीछे से टकरा गई।
इससे 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाकी मजदूरों को प्रशासन बस्ती और सिद्धार्थनगर भेजने की व्यवस्था कर रहा है। |